एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे की बीजेपी और शिंदे पर करारा हमला, कहा- बीजेपी का ये है कार्यक्रम

Shiv Sena प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर नया हमला बोला है. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को भी कॉन्ट्रैक्ट का सीएम बताया है. बिना नाम लिए उद्धव ने बीजेपी को चोर बाजार तक कह दिया.

Uddhav Thackeray On Eknath Shinde: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर नया हमला बोला है. उन्होंने पूछा कि क्या यह (बीजेपी) एक पार्टी है या चोर बाजार है. उद्धव ने कहा कि सांसदों और विधायकों को चुराना भाजपा का एक सूत्रीय कार्यक्रम है. शिवसेना चीफ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि शिंदे कॉन्ट्रैक्ट पर सीएम हैं, जो नहीं जानते कि वह कब तक सीएम रहेंगे. उद्धव ने कहा कि राज्य में दोपहिया 'ईडी' की सरकार चल रही है जो ज्यादा दिन नहीं चलेगी.

सीएम शिंदे को बताया ठेके का सीएम

बता दें कि पूर्व सीएम मुंबई इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे. उद्धव ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि "दूसरी पार्टियों के नेता ले लेना... विधायक और सांसदों को ले लेना, इतना ही नहीं, अन्य दलों से पार्टी प्रमुखों को चुरा लेना, तो फिर यह आपकी पार्टी है या चोर बाजार. ठेका मजदूरों की तरह राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भी ठेके पर हैं. उन्हें नहीं पता कि वह कब तक मुख्यमंत्री रहेंगे. दोपहिया वाहन 'ईडी' की सरकार इस समय है. जो राज्य में चल रही है.”

Maharashtra News: नाइट स्कूलों को लेकर दो महीनों में एक नई पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार, ये होंगे अहम बदलाव

उद्धव बीजेपी पर किया करारा कटाक्ष

उद्धव ने आगे कहा कि "देखिए क्या चोरी का सामान चोर बाजार में मिल सकता है. अब कुछ विधायक-सांसद गायब हो गए तो आपको देखना होगा कि वे कहां हैं. उनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं, कोई आचरण नहीं. उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए. वे जो कुछ भी करेंगे वह करेंगे, लेकिन उन्हें सत्ता चाहिए. जब ​​उन्होंने सुबह-सुबह शपथ ली थी, तो यह ठीक था लेकिन जब हमने किया तो यह पाप था. अगर वे कुछ छिड़कते हैं, तो वह गंगा जल है लेकिन अगर हम वही पानी छिड़कते हैं तो वह गटर का पानी है. हम कुछ भी कर सकते हैं लेकिन आप नहीं कर सकते. लेकिन हम जो भी करते हैं, लोगों के सामने करते हैं."

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 1800 से ज्यादा नए मामले, छह मरीजों की हुई मौत, मुंबई का ये है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget