एक्सप्लोरर

Maharashtra: 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसले में देरी खड़े कर सकता है कई सवाल, NCP ने बोला तीखा हमला

Shiv Sena Row: NCP प्रवक्ता ने कहा, राहुल नार्वेकर को 16 विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे को हल करने के लिए निष्पक्ष और त्वरित निर्णय लेना चाहिए. फैसले में देरी से संवैधानिक स्थिति पर सवाल उठ सकता है.

Maharashtra Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) के 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता नोटिस पर निर्णय लेने में देरी से विधानसभा अध्यक्ष की संवैधानिक स्थिति पर सवाल उठ सकते हैं. एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो (NCP spokesperson Clyde Crasto) ने ट्विटर पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narvekar) को राज्य विधानसभा के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपने अधिकार के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

क्या बोले एनसीपी प्रवक्ता?
उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत पहले ही शिंदे के वफादार विधायक भरत गोगावले (MLA Bharat Gogavale) की शिवसेना व्हिप के रूप में नियुक्ति को अवैध करार दे चुकी है. क्रास्टो ने कहा कि इससे अध्यक्ष के लिए अयोग्यता के मुद्दे पर त्वरित निर्णय लेना आसान हो जाता है क्योंकि अवैध व्हिप द्वारा दिए गए सभी निर्देश अमान्य हैं. एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि नार्वेकर को 16 विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे को हल करने के लिए एक निष्पक्ष और त्वरित निर्णय लेना चाहिए, इस निर्णय को लेने में देरी से अध्यक्ष की संवैधानिक स्थिति पर सवाल उठ सकता है.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
विधान भवन में कुछ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, नार्वेकर ने यह भी कहा कि सीएम शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय जुलाई 2022 में वास्तविक शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने वाले गुट के बिंदु से शुरू होगा. पिछले साल महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के कारण शिवसेना-केंद्रित झगड़े पर अपने फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि उन्होंने फ्लोर टेस्ट का सामना किए बिना इस्तीफा देने का विकल्प चुना था.

ये भी पढ़ें: Bullock Cart Race: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बैलगाड़ी दौड़ के लिए किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget