एक्सप्लोरर

Maharashtra: सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर महाराष्ट्र से आखिर कैसे गायब हुए बागी विधायक, पुलिस अधिकारी ने किया खुलासा

Maharashtra News: शिवसेना के बागी विधायकों ने महाराष्ट्र छोड़ने से पहले अलग-अलग हथकंडे अपनाए. एक पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले का खुलासा किया है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shivsena) विधायकों के एक समूह द्वारा बगावत कर महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार को संकट में डालना चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि, गुजरात के सूरत जाने से पहले इन विधायकों ने अपने सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया था. ये विधायक अभी गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असंतुष्ट विधायकों से जुड़े मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से क्या कुछ निकलकर सामने आता है, यह देखना अभी बाकी है. हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखों में धूल झोंककर पड़ोसी राज्य में भागने में सफल रहे, जिससे अब खुफिया विफलता की चर्चा को हवा मिली है.

विधायकों ने ऐसे दिया चकमा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायकों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को चकमा दिया, ताकि सरकारी तंत्र उनकी योजनाओं को न भांप सके. शिंदे के पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने और कुछ विधायकों के शुरू में गुजरात और फिर बाद में असम (दोनों भाजपा शासित राज्यों) पहुंचने के बाद एमवीए बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है. 20 जून को विधान परिषद के चुनावों के कुछ घंटों बाद यह संकट पैदा हुआ, जिसमें विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पांचवें उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए बेहतरीन प्रबंधन का प्रदर्शन किया.

विधान परिषद के नतीजे आने के बाद संपर्क से दूर हुए शिंदे

नतीजे आने के बाद शिंदे संपर्क से दूर हो गए. वह और बागी विधायकों का एक समूह पहले गुजरात में रहा. बुधवार से शिंदे शिवसेना के कम से कम 38 बागी विधायकों और 10 निर्दलीय सदस्यों के साथ गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं. उनका विद्रोह 21 जून की सुबह सार्वजनिक हो गया. ये विधायक कैसे मुंबई से लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूरत जाने में सफल रहे, इस पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य पुलिस विभाग ने विधायकों की सुरक्षा में जिन सुरक्षाकर्मियों को लगाया था, उन्हें विधायकों ने बताया कि वे कुछ निजी काम से जा रहे हैं. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उनके लौटने तक इंतजार करने का निर्देश दिया. हालांकि, इसके बाद वे बिना बताए सूरत चले गए.’’

Maharashtra News: नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और फोन नंबर मांगने के 9 साल पुराने मामले में दो लोगों को एक साल की जेल

विधायक ऐसे हुए आखों से ओझल

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के एक विधायक अपने कार्यालय में बैठे थे और नारियल पानी पी रहे थे, उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वह कुछ ही मिनटों में लौट आएंगे और वहां से चले गए. अधिकारी ने बताया, ‘‘पार्टी के एक अन्य विधायक ने कहा कि उन्हें किसी काम से घर जाना है. युवा सेना का एक पदाधिकारी उनके साथ ही उनकी कार में यात्रा कर रहा था. हालांकि, कुछ दूर चलने के बाद विधायक ने युवा सेना पदाधिकारी को उतरने के लिए मजबूर कर दिया और खुद आगे बढ़ गए.’’

ऐसे निकले एकनाथ शिंदे

उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मियों को यह कहकर एक होटल के बाहर रुकने का निर्देश दिया कि उन्हें अंदर कुछ काम है. बाद में वे अपने सुरक्षाकर्मियों को वहीं छोड़कर दूसरे गेट से निकल गए.’’ अधिकारी के अनुसार, विधायक के नहीं आने पर सुरक्षा अधिकारियों ने अपने वरिष्ठों को इस बारे में सूचित किया. उन्होंने बताया कि कुछ अन्य विधायकों के मामले में भी ऐसा हुआ है. उन्होंने बताया कि चार बागी विधायकों को वर्गीकृत सरक्षा प्राप्त थी, जिनमें शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई, मंत्री अब्दुल सत्तार और संदीपन भुमरे शामिल हैं.

अधिकारी के मुताबिक, इन चार विधायकों की सुरक्षा एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) और सुरक्षा अधिकारी संभालते थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों को उनकी योजनाओं के बारे में भनक तक नहीं थी, क्योंकि उनके व्यक्तिगत यात्रा कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया गया था. अधिकारी ने कहा, ‘‘जब तक एसपीओ ने अपने वरिष्ठों को विधायकों की गतिविधियों के बारे में सूचित किया, तब तक वे राज्य की सीमा पार कर चुके थे. सारे नाटक का खुलासा कुछ घंटों के अंतराल में हो गया. उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को उनके भागने की योजना के बारे में पता नहीं था.’’

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताई ये बात

इस बीच, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कोई खुफिया विफलता नहीं हुई, क्योंकि राज्य के खुफिया विभाग ने पिछले कुछ महीनों से शिवसेना के कुछ विधायकों के विपक्षी दल के नेताओं के संपर्क में होने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि कागज पर कुछ भी नहीं था और सब कुछ संबंधित लोगों को मौखिक रूप से बता दिया गया था, लेकिन सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. दो दिन पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कथित तौर पर राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता दिलीप वालसे-पाटिल से शिवसेना विधायकों के महाराष्ट्र छोड़कर भागने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने सवाल किया था कि राज्य के गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग ने भाजपा शासित गुजरात में बागी विधायकों के डेरा डालने के बारे में एमवीए नेतृत्व को सतर्क क्यों नहीं किया.

Maharashtra में सियासी संकट के बीच NCP और कांग्रेस में मची सरकारी पैसे जारी करवाने की होड़, बीजेपी ने राज्यपाल को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget