एक्सप्लोरर

Maharashtra: दुष्कर्म के मामले की धमकी दे बिल्डर से उगाही करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ 

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर में ब्लैकमेल और उगाही करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra Police: महाराष्ट्र के पालघर में कथित तौर पर ब्लैकमेल और उगाही में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वालिव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जयराज रणावरे ने बताया कि करीब दो साल पहले वसई में एक बिल्डर के मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला ने मकानमालिक पर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि अगर उसने उसे एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराएगी.

ब्लैकमेल और उगाही करने वाला गिरोह धराया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला और उसके दो सहयोगियों ने बिल्डर से कुछ वक्त पहले कथित तौर पर 19.70 लाख रुपये ऐंठे थे. अधिकारी ने बताया, “एक अन्य आरोपी ने बिल्डर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक जमीन का सौदा कराने का लालच देकर उससे 24 लाख रुपये लिए थे. इसके बाद आरोपियों ने बिल्डर से यह दावा करते हुए 17.80 लाख रुपये ऐंठ लिए कि वसई में उसकी संपत्ति रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जाएगी जिसकी एवज में वह उसे मुआवजे के रूप में 25 करोड़ रुपये दिलवा सकते हैं.”

धोखाधड़ी, उगाही और अन्य अपराधों में केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, उगाही और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद नफीज हामिद शेख (39), मनीष सेठ (48) और साहिबा बख्शी उर्फ नीतू पांडे (29) को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, शेख को भिवंडी से, सेठ को गुजरात के सूरत से और पांडे को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया.

पोती से रेप के आरोपी को आजीवन कारावास
एक अन्य मामले में विशेष POCSO अदालत ने 2019 और 2020 के बीच अपनी 14 वर्षीय पोती के साथ बार-बार बलात्कार करने के लिए एक व्यक्ति को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बच्ची को उसकी मां ने छोड़ दिया था और वह अपने दादा-दादी की देखभाल में थी. जब वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गई तो उसने एक अन्य रिश्तेदार को घटना के बारे में बताया. जबकि रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन बाद में वह अदालत में अपने बयान से मुकर गई. हालांकि, बच्चे के बयान और चिकित्सीय सबूत के जरिए आरोपी को पकड़ लिया गया.

ये भी पढ़ें: Manoj Jarange: महाराष्ट्र के बीड में मनोज जरांगे करेंगे बड़ी सभा, 1800 से ज्यादा पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget