एक्सप्लोरर

Mumbai: सिर्फ 20 रुपये में मरीजों के लिए ओपीडी की सुविधा, इस प्राइवेट अस्पताल में होता है सस्ता इलाज

एक साल पहले से उन्होंने इस अस्पताल को शुरू करने की योजना पर काम करना शुरू किया. मुंबई के मीरा भयंदर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ली और यहां पर करीब 50 बेड वाले अस्पताल की शुरुआत की.

Mumbai News: मौजूदा हालात में अगर किसी शख्स को सबसे ज्यादा डर लगता है तो वह है बीमारी और बीमारी पर होने वाले महंगे इलाज से. लोगों के इसी डर और इसी समस्या को देखते हुए मुंबई के दो नौजवानों ने एक खास पहल की है, जहां पर होगा लोगों का सस्ता इलाज किया जाएगा. यहां सिर्फ 20 रुपये ओपीडी चार्ज के साथ बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर देखेंगे.

दो दोस्तों ने की शुरुआत
मुंबई के दो दोस्त जिसमें एक फार्मा कंपनी में बड़े पद पर काम कर चुका है तो दूसरा फार्मा कंपनियों का डिस्ट्रीब्यूटर रह चुका है. इनका नाम रोहित झा और सुमित जैन है. रोहित झा की उम्र करीब 32 साल है और सुमित जैन की उम्र 35 साल है. कोरोना के बीते हालातों को देखते हुए इन दोनों नौजवानों को अक्सर लगता था कि वह किस तरह से लोगों की मदद कर सकते हैं. इन्हें अक्सर सुनने को मिलता था कि लोग महंगे इलाज को लेकर कितना परेशान हैं और यही बात इन्हें दिन-रात परेशान करती थी. अपनी इसी उलझन को मिटाने के लिए इन्होंने एक हॉस्पिटल शुरू करने की योजना बनाई, जहां पर लोगों का सस्ता इलाज हो सके और वह अस्पताल तमाम तरह की सुविधाओं से भी लैस हो.

करीब एक साल पहले से उन्होंने इस अस्पताल को शुरू करने की योजना पर काम करना शुरू किया. मुंबई के मीरा भयंदर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ली और यहां पर करीब 50 बेड वाले अस्पताल की शुरुआत की. इन्होंने इस हॉस्पिटल का नाम जैन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रखा है.

इस अस्पताल के डायरेक्टर बन चुके रोहित झा बताते हैं कि किस तरह से उन्हें 20 में ओपीडी शुरुआत करने का आइडिया आया. उनके अस्पताल के बाहर एक बार एक गर्भवती महिला आई. उनके परिवार वालों ने अस्पताल को महंगा समझकर अंदर आने की हिम्मत नहीं जुटाई, लेकिन महिला के पेट में बेहद दर्द हो रहा था. यह बात उन्हें पता चली उन्होंने तुरंत महिला को अस्पताल के अंदर लिया. अस्पताल में पहली महिला की डिलीवरी हुई उसने एक बच्ची को जन्म दिया था. उनका खर्च भी बेहद कम हुआ.

20 रुपये है फीस
वहीं उन्होंने बताया कि उस दिन से रोहित और सुमित को यह बात खटक रही थी कि लोग अस्पताल की सुंदरता को देखकर उसे महंगा समझ रहे हैं यह एक मरीज के लिए अच्छी बात नहीं है इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह इसका प्रचार करेंगे और सबको यह बताएंगे किस अस्पताल में सस्ता इलाज होता है. सिर्फ शुरू में उन्होंने अपनी ओपीडी फीस 50 रखी. फिर उन्हें लगा कि नहीं हम इसे और भी कम कर सकते हैं. फिर 20 में ही आने वाले मरीज को उनके डॉक्टर देखने लगे और लोगों का सस्ता इलाज करने लगे.

सोशल मीडिया का लिया सहारा
दोनों दोस्त बताते हैं कि लोगों तक ये बात कैसे पहुंचाई जाए कि सारी सुविधा से लैस अस्पताल में सस्ता इलाज भी हो सकता है. इसके लिए उन्होंने पंपलेट बंटवाये, बैनर से प्रचार किया. सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक अपनी ये बात पहुंचाई कि कोई अगर बीमार है तो उसे डरने की जरूरत नहीं वह 20 में भी डॉक्टर को दिखा सकता है और उसका इलाज सस्ते से सस्ते और अच्छे डॉक्टरों के हाथों भी हो सकता है.

छोटे-छोटे क्लिनिक खोलने का है प्लान
रोहित और सुमित के इस प्रयास में अब तमाम स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी उनका साथ दे रहे हैं. अपने इस प्रयास के बारे में मरीजों का विश्वास बढ़ता देख अब रोहित और सुमित ने योजना बनाई है कि वह छोटे-छोटे क्लीनिक भी उन तमाम इलाकों में खोलेंगे जहां पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं. साथ ही जो बीमारी के नाम पर भारी फीस भरने की हैसियत नहीं रखते हैं. जिसकी शुरुआत उन्होंने भयंदर इलाके में एक क्लीनिक से की है, जहां पर लोगों का इलाज किया जा रहा है और आसपास के लोग इस सस्ते दवाखाना से इलाज करा कर बेहद खुश हैं. वहां काम करने वाले डॉक्टर भी लोगों की इस सेवा से बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Mumbai Weather Update: मुंबई वासियों को मिलेगी ठंड से राहत, अब गर्म होगी रातें

Mumbai Local Train Alert: मुंबई में नाइट कर्फ्यू और मिनी लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित! जानें पूरी स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget