एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र को मिलेगा नया राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन बने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Maharashtra News: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब एनडीए की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है.

महाराष्ट्र को जल्द ही नया राज्यपाल मिल सकता है. दरअसल, एनडीए ने प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में उनकी जगह अब प्रदेश के गवर्नर पद की जिम्मेदारी किसी अन्य वरिष्ठ नेता को दी जाएगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने खुद उनके नाम पर मुहर लगाई है.

पिछले साल बनाया गया था महाराष्ट्र का राज्यपाल

बता दें कि चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को पिछले साल ही महाराष्ट्र का 24वां राज्यपाल बनाया गया था. अभी वर्तमान में वह इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अब जब उन्हें एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र को नया राज्यपाल मिल सकता है.

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

तमिलनाडु के तिरुपुर में 4 मई 1957 को जन्मे राधाकृष्णन व्यवसाय प्रशासन में स्नातक हैं. उनके पास अपने गृह राज्य में चार दशकों से अधिक का राजनीतिक अनुभव है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरुआत करते हुए वह 1974 में बीजेपी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने.

सीपी राधाकृष्णन साल 1996 में तमिलनाडु बीजेपी के सचिव बने और 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए. उन्होंने 2004 में न्यूयॉर्क में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. वह 2004-2007 तक तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहे.

झारखंड के भी रह चुके हैं राज्यपाल

उस समय उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक और सामाजिक कारणों जैसे नदियों की माला परियोजना, आतंकवाद की समाप्ति, एक समान नागरिक संहिता, नशीली दवाओं की समस्या और अस्पृश्यता उन्मूलन जैसे सामाजिक मुद्दों के लिए 19 हजार किलोमीटर लंबी एक बड़ी रथ यात्रा की. विभिन्न पार्टी और आधिकारिक पदों पर रहने के बाद राधाकृष्णन को फरवरी 2023 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget