एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र DGP का पदभार ग्रहण करने के बाद संजय वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, चुनाव पर दिया बड़ा बयान

Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र के नए डीजीपी संजय कुमार वर्मा ने चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि निष्पक्ष होकर काम करना हमारी जिम्मेदारी है और इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Maharashtra DGP Sanjay Kumar Verma News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नए डीजीपी के तौर पर नियुक्ति के बाद संजय कुमार वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने निर्वाचन आयोग को भी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए शुक्रिया अदा किया है.

महाराष्ट्र के नए DGP संजय कुमार वर्मा ने कहा, ''सबसे पहले मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. फ्री एंड फेयर चुनाव करना हमारी ज़िम्मेदारी है. निष्पक्ष होकर काम करना हमारी जिम्मेदारी है और इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. पुलिस को भी निष्पक्ष होकर काम करना है ताकि कोई किसी पर सवाल न उठा सके.''

रश्मि शुक्ला की जगह संजय कुमार वर्मा बने DGP

बता दें कि IPS अधिकारी संजय कुमार वर्मा को रश्मि शुक्ला की जगह मंगलवार (5 नवंबर) को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है. संजय कुमार वर्मा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे. मुख्य सचिव को डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक 3 आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजने का निर्देश दिया गया था. निर्वाचन आयोग ने वर्मा के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें डीजीपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी.

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले रश्मि शुक्ला को हटाया

इससे पहले सोमवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटा दिया गया. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार (4 नवंबर) को रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से DGP के पद से हटाने का निर्देश दिया था. वो महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी थीं. 

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने डीजीपी के पद से हटाई गईं रश्मि शुक्ला पर आरोप लगाया था वह बीजेपी को समर्थन करने वाली आईपीएस अधिकारी थीं. उन्होंने कहा, ''इस बारे में हमने कई बार शिकायत की. बीजेपी ने उन्हें अपनी चुनावी फायदे के लिए इस पद पर बैठाया था.'' नाना पटोले समेत कई नेताओं ने सवाल उठाए कि डीजीपी के पद से रश्मि शुक्ला को हटाने में इतनी देरी क्यों हुई.

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को मतदान है, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का एक्शन, पांच पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget