एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का CM पद से इस्तीफा, चेहरा अभी तय नहीं, अजित पवार गुट से मांगा समर्थन, 10 बड़ी बातें

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है. हालांकि महायुति के नेताओं का ये दावा कि सीएम फेस पर सस्पेंस जल्द ही खत्म हो जाएगा.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक ही सवाल राज्य की सियासी गलियों में घूम रहा है और वह है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. सूबे की सियासत फिलहाल इस सवाल के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आ रही है. महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे गुट अपने नेता को सीएम के रूप में देखना चाहता है तो चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई बीजेपी के नेताओं का कहना है कि सीएम तो हमारी ही पार्टी का होना चाहिए.

इस बीच विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से और अभी तक मुख्यमंत्री के पद को लेकर क्या-क्या हुआ ये जानना बेहद जरूरी है. तो इस सबसे बड़े सवाल के पीछे क्या क्या घटा आइए 10 प्वाइंट्स में जानते हैं.

  1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को 230 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत मिली. इसमें बीजेपी ने सर्वाधिक 132, शिवसेना शिंदे गुट ने 57 और एनसीपी शरद पवार ने 41 सीटें हासिल की.
  2. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (26 नवंबर) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक शिंदे से कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा.
  3. वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन बाद भी मुख्यमंत्री पद के लिए स्थिति साफ नहीं हो पाई है. बीजेपी और शिवसेना के बीच अपने-अपने नेताओं के सीएम बनने को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है.
  4. इस बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सीएम फेस को लेकर कहा कि बीजेपी नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे को केंद्र में भेजा जाना चाहिए.
  5. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर शिवसेना नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा और जीता गया इसलिए एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. 
  6. उधर, बीजेपी के नेताओं का दावा है कि हमारी पार्टी को जनता ने सबसे ज्यादा सीटें दी हैं ऐसे में उनकी पार्टी का ही सीएम बनना चाहिए.
  7. इस बीच, बीजेपी सूत्रों से ये भी पता चला कि बीजेपी राज्य की नई सरकार में विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा में जल्दबाजी नहीं करेगी.
  8. इन सबके बीच सूत्रों के मुताबिक सोमवार (25 नंवबर) को एकनाथ शिंदे गुट ने मुख्यमंत्री पद के लिए एनसीपी अजित पवार गुट से समर्थन की मांग की. 
  9. हालांकि एनसीपी के वरिष्ठ नेता पार्टी की तरफ से ये साफ कर चुके हैं कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस उनकी पहली पसंद होंगे.
  10. अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने में महायुति में देरी हो सकती है. इस बात के संकेत उस समय मिले, जब राज्यपाल ने मंगलवार सुबह एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में CM फेस को लेकर शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान, कहा- 'हर पार्टी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget