एक्सप्लोरर

'हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन...', CM देवेंद्र फडणवीस से बात करने के बाद ऐसा क्यों बोले शरद पवार?

Maharashtra Politics: शरद पवार ने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए एकजुट प्रयास की जरूरत है और एक सीएम अकेले ऐसा नहीं कर सकता. मैंने बीड-परभणी में मौजूदा स्थिति पर सीएम फडणवीस के साथ चर्चा की.

Maharashtra News: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने बीड में सरपंच की हत्या और परभणी में संविधान की प्रति को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए दलित युवक की मौत के बाद उपजे सामाजिक तनाव को सामान्य बनाने के प्रयासों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की है.

बीड में नौ दिसंबर को मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग जारी है, क्योंकि संबंधित कथित जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति को मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी बताया गया है. संतोष देशमुख की हत्या के बाद राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं

साथ ही इसने जाति संघर्ष की आशंकाओं को भी जन्म दिया है, क्योंकि देशमुख मराठा थे और गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ वंजारी समुदाय से हैं. वहीं 10 दिसंबर को परभणी में हिंसा भड़कने के बाद गिरफ्तार किए गए युवक सोमनाथ सूर्यवंशी की 15 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब होने के बाद जेल से अस्पताल ले जाए जाने के बाद मौत हो गई.

शरद पवार ने क्या कहा?
यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने मुख्यमंत्री के रूप में विनाशकारी लातूर भूकंप, जिसमें 10,000 से अधिक लोग मारे गए थे और मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार धमाकों से निपटने के अपने अनुभव का हवाला दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सामाजिक रूप से जागरूक हैं और हमेशा एकजुट होकर खड़े रहते हैं और संकट के समय प्रशासन का सहयोग करते हैं.

शरद पवार ने कहा, "सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता है और एक मुख्यमंत्री अकेले ऐसा नहीं कर सकता. मैंने इन घटनाओं के बाद बीड और परभणी में मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ विस्तृत चर्चा की. इन दिनों मेरा अधिकतर समय इस बात पर समर्पित है कि कैसे स्थिति को सामान्य किया जाए और बीड और परभणी में मुद्दों को कैसे सुलझाया जाए." 

उन्होंने कहा, "जो लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते थे, वे अब भय में जी रहे हैं और एक-दूसरे के प्रति शत्रुता पनप गई है. मैंने मुख्यमंत्री से बात की है. हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चाहे जो भी हो, हमें लोगों को एकजुट रखने के लिए काम करना होगा."

यह भी पढ़ें: शिरडी में महाराष्ट्र बीजेपी का दो दिवसीय अधिवेशन, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget