एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: MVA का पीछा नहीं छोड़ रहा सीटों का पेच, कहां-कहां खींचतान?

MVA Seat Sharing 2024: महाराष्ट्र में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में सिल्वर ओक में हुई MVA की बैठक से कांग्रेस नेता गुस्से में बाहर निकल गए.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है. एनसीपी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश यूनिट के प्रमुख नाना पटोले, बालासाहेब थोरात जैसे कई नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अब भी मतभेद हैं. महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट, भिवंडी सीट और मुंबई की दक्षिण मुंबई लोकसभा सीटों को लेकर पार्टियों और नेताओं के बीच तकरार बरकरार है.

सांगली लोकसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पैलवान चंद्रहार पाटील के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विश्वजीत कदम ने कांग्रेस नेताओं को पत्र लिखकर सहयोगी दलों के दबाव में मैदान न छोड़ने की मांग की है. सांगली से कांग्रेस के विशाल पाटील मैदान में उतरने के लिए इच्छुक हैं. 

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर MVA में मतभेद!

दक्षिण मुंबई का भी हाल वैसा ही है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के पहले ही इस सीट का ऐलान कर दिया है. पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल देसाई प्रचार के काम में भी लग गए हैं. उस समय इस सीट पर पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ की बेटी और पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ का नाम सामने आ रहा था लेकिन यह भी उम्मीद कांग्रेस ने छोड दी है और अपना रूख अब उत्तर मुंबई लोकसभा की तरफ बदल दिया है. इस लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार ढूंढने का काम जारी है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ उतनी मजबूत नहीं है, जितनी दक्षिण मध्य मुंबई में है.

भिवंडी लोकसभा सीट को लेकर भी खींचतान

अब रही बात भिवंडी लोकसभा क्षेत्र की. यह सीट शरद पवार गुट वाली एनसीपी के हिस्से में है. इसी वजह से कांग्रेस नाराज दिख रही है. भिवंडी सीट पर कांग्रेस अपना दावा ठोक रही है, लेकिन एनसीपी (शरदचंद्र पवार) खेमा भिवंडी से बालू मामा को मैदान में उतारना चाहता है. एनसीपी (सपा) जयंत पाटिल और शरद पवार आज अंतिम फैसला लेंगे और उम्मीद है कि वे स्वतंत्र रूप से भिवंडी सीट से अपने उम्मीदवार घोषित करेंगे.

महाविकास अघाड़ी की बैठक में क्या हुआ?

सीटों को लेकर बात फाइनल न होने का असर महाविकास अघाड़ी की बैठक में भी दिखी. बैठक में रुकी हुई सीटों पर जोरदार बहस देखने को मिली. एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में सिल्वर ओक में हुई बैठक से कांग्रेस नेता गुस्से में बाहर निकल गए. कहा जा रहा है कि सीट को लेकर कांग्रेस नाराज है. कांग्रेस नेता नाना पटोले और बालासाहेब थोरात सांगली, भिवंडी और मुंबई की एक सीट पर अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं हैं और ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट वाली एनसीपी अपने दावों पर अड़े हुए हैं. 

कांग्रेस नेता MVA की बैठक से क्यों बाहर गए?

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता यह कहते हुए बैठक से बाहर चले गए कि वह दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद ही अगला फैसला लेंगे. साथ ही संयुक्त प्रचार सभा में एमवीए की भागीदारी को लेकर कांग्रेस ने वेट एंड वॉच का रुख अपनाया है. अब तक, शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीटों पर, एनसीपी शरद पवार गुट ने 5 सीटों पर और कांग्रेस ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Lok Sabha Election: 'अमरावती पहली बार करेगा...', नवनीत राणा ने भगवान हनुमान के चरणों में रखा नामांकन पत्र, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मां के गहनों पर बेटे की नजर! गर्लफ्रेंड की पार्टी और नशे के लिए की लाखों की चोरी
मां के गहनों पर बेटे की नजर! गर्लफ्रेंड की पार्टी और नशे के लिए की लाखों की चोरी
महाराष्ट्र: 'कृपया करके मेरी सुरक्षा...', सुप्रिया सुले ने सरकार के सामने रख दी ये बड़ी मांग?
महाराष्ट्र: 'कृपया करके मेरी सुरक्षा...', सुप्रिया सुले ने सरकार के सामने रख दी ये बड़ी मांग?
Maharashtra: कर्ज से बचने के लिए रची मौत की साजिश! दोस्त की हत्या कर खुद को ‘मृत’ साबित करता रहा युवक
कर्ज से बचने के लिए रची मौत की साजिश! दोस्त की हत्या कर खुद को ‘मृत’ साबित करता रहा युवक
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! ‘मिसिंग लिंक’ में बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... 3 की मौत, कई घायल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! ‘मिसिंग लिंक’ में बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... 3 की मौत, कई घायल

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget