एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र MLC चुनाव में होगा बड़ा खेल? उद्धव ठाकरे के बयान से तेज हुईं ये अटकलें

Maharashtra MLC Elections 2024: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीट रिक्त हो रही है जिसके लिए जुलाई में मतदान कराया जाना है. उद्धव गुट ने भी प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है.

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी. इसकी घोषणा खुद ठाकरे ने गुरुवार को की है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्ष ने अपने उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए अपना गणित सही कर लिया है. विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान कराए जाने हैं.

शिवसेना और एनसीपी में विभाजन के बाद यह पहली बार होगा जब विधायक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान करेंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हम काउंसिल चुनाव में एक प्रत्याशी उतारेंगे क्योंकि 11 सीट हैं और हर पार्टी (एनसीपी-एसपी, शिवसेना-यूबीटी और कांग्रेस) एक-एक सीट जीत सकती है. हमारे वोट फिक्स हैं. हमारे समीकरण के बारे में पब्लिक में बोलने की जरूरत नहीं है. हम कैसे चुनाव जीतेंगे यह बताने की जरूरत नहीं है. हमारा गणित सही है.'' उनके इस बयान से क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं.

11 पार्षदों का कार्य़काल हो रहा है समाप्त
पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अपने विधायकों को जोड़कर रखना मुश्किल है. बता दें कि 11 पार्षद जो कि छह साल के लिए निर्वाचित किए गए थे, उन्हें विधानसभा सदस्यों ने चुना था. उनका कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसी साल अक्टूबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह चुनाव होने जा रहा है.

2022 में हुई थी क्रॉस वोटिंग
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है जिनमें 14 सीट रिक्त हैं. इसके साथ मौजूदा संख्या 274 है. हर प्रत्याशी को जीतने के लिए 23 विधायकों का समर्थन चाहिए. अजित पवार की एनसीपी के 41 विधायक, एकनाथ शिंदे के 40 और बीजेपी के 103 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं जबकि शिवसेना-यूबीटी के 13 और एनसीपी-एसपी के 15 विधायक हैं. एनसीपी-एसपी पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के नेता जयंत पाटिल को समर्थन करेगी. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बाद भी हार गए थे क्योंकि उस दौरान क्रॉस वोटिंग हुई थी.

ये भी पढ़ें- एकनाथ खडसे ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपमुक्त करने का दिया आवेदन, कोर्ट ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर्ती परीक्षाओं पर कमेटी, पेपर से रिजल्ट तक समीक्षा, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
भर्ती परीक्षाओं पर कमेटी, पेपर से रिजल्ट तक समीक्षा, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
मुंबई में दही हांडी की धूम, सड़कों पर उतरे हजारों गोविंदा; पुलिस अलर्ट
मुंबई में दही हांडी की धूम, सड़कों पर उतरे हजारों गोविंदा; पुलिस अलर्ट
RSS के स्कूल खोलने पर संजय राउत का तंज, बोले- 'शिक्षा सरकार का काम...'
RSS के स्कूल खोलने पर संजय राउत का तंज, बोले- 'शिक्षा सरकार का काम...'
महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
Suhagrat Paan Tradition: सुहागरात पर क्यों खिलाया जाता है पान? जानें असली वजह
सुहागरात पर क्यों खिलाया जाता है पान? जानें असली वजह
Embed widget