एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 25 जून से भरे जाएंगे नामांकन फार्म, जानिए कब होगा मतदान और किस दिन आएंगे नतीजे?

MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 25 जून से उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं. महाराष्ट्र में 11 सीटों पर एमएलसी का चुनाव हो रहा है.

Maharashtra MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव घोषित कर दिए गए हैं. 25 जून (मंगलवार) से नामांकन भरे जाएंगे और 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. उसी शाम चुनाव नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

इस चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक मतदान कर विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल इस साल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है. माना जा रहा है कि राज्य में 15 से 20 अक्टूबर के बीच विधानसभा चुनाव होंगे. लेकिन इससे पहले विधान परिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायर होने से पहले चुनाव कराने होंगे, जिसके लिए विधानसभा के विधायक मतदान करेंगे.

नामांकन करने की अंतिम तारीख कब है?
चुनाव आयोग ने मंगलवार को उन 11 सीटों पर चुनाव घोषित किए हैं. कार्यक्रम के अनुसार, 25 जून से 2 जुलाई के बीच उम्मीदवार नामांकन भर सकेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए विधायक ही मतदान करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक है. इसमें से 274 विधायक मतदान कर सकेंगे. विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए महायुति और कांग्रेस के लिए चुनाव आसान होगा, जबकि शिवसेना-यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी में पड़ी फूट के कारण से उनके लिए चुनाव मुश्किल साबित होंगे.

27 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले 11 एमएलसी में से चार बीजेपी के, दो कांग्रेस के हैं, जबकि एनसीपी, शिवसेना, शिवसेना यूबीटी, किसान और श्रमिक पार्टी और राष्ट्रीय समाज पार्टी के एक-एक एमएलसी हैं. इन 11 एमएलसी का चुनाव विधायकों द्वारा सीक्रेट वोटिंग के माध्यम से किया जाता है.

विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने, मृत्यु और निलंबन जैसे कारणों से विधानसभा की सदस्य संख्या 288 से घटकर 274 रह गई है. मतदान की स्थिति में, यदि 11 से अधिक नामांकन दाखिल किए जाते हैं, तो एमएलसी को वरीयता मतदान प्रणाली के माध्यम से चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'शिवसेना UBT ने लोकसभा में ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन...', स्ट्राइक रेट का जिक्र CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget