एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री ने विधवाओं के लिए 'गंगा भागीरथी' शब्द के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा, किसने की आलोचना?

Ganga Bhagirathi For Widows: महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने विधवाओं के लिए गंगा भागीरथी शब्द इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है. कांग्रेस व राकांपा ने उनकी आलोचना की है.

Mumbai News: महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधवाओं को सम्मान देने के वास्ते उनके लिए 'गंगा भागीरथी' शब्द का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है. लोढा ने इस संबंध में बुधवार को अपने विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा था. उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कांग्रेस ने लोढा के इस प्रस्ताव को लेकर उनकी आलोचना की है और उनसे माफी मांगने को कहा है.

कुछ सामाजिक और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे ‘अनुचित फैसलों’ के बजाय महिलाओं के लिए समान अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के उपायों पर जोर दिया जाना चाहिए.

मंत्री ने प्रस्ताव को केवल विचाराधीन करार दिया 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लोढा ने पत्र में लिखा है, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए ‘दिव्यांग’ शब्द का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया था और इससे दिव्यांग लोगों के प्रति समाज का नजरिया काफी बदला है. इसी तरह विधवाओं के लिए भी 'गंगा भागीरथी' शब्द के इस्तेमाल के वास्ते एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए.’ मंत्री ने बाद में वीडियो के जरिए एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव केवल विचाराधीन है और इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जब तक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जाता है और विभाग में ठीक से चर्चा नहीं की जाती है, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले इसे पीड़ादायक बताया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने इस फैसले को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए. सुप्रिया सुले ने कहा कि  राजमाता जीजाबाई, अहिल्याबाई होल्कर, सावित्रीबाई फुले जैसी मेधावी महिलाओं ने समाज में बहुत योगदान दिया. ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर निर्णय लेते समय सरकार को विधवाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों, व्यक्तियों और संगठनों से परामर्श करना चाहिए था.

कांग्रेस ने इसे विधवाओं को नीचा दिखाने का बीजेपी का प्रयास बताया 

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने इस प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि इसने भाजपा की ‘मनुवादी’ विचारधारा का खुलासा किया है और यह विधवाओं को नीचा दिखाने का भाजपा का प्रयास है. कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि मंगल प्रभात लोढा प्रगतिशील महाराष्ट्र पर एक ‘कलंक’ हैं और उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नाकर महाजन ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में विधवाओं को संदर्भित करने के लिए ‘गंगा भागीरथी’ का उपयोग किया जाता है क्योंकि उन्हें 'सौभाग्यवती' कहकर संबोधित नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें : - Maharashtra : 'मातोश्री आकर रोए थे शिंदे', आदित्य ठाकरे के दावे पर शिवसेना MLA बोले- 'BJP से कोई खतरा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget