एक्सप्लोरर

Dhananjay Munde Resign: धनंजय मुंडे का महाराष्ट्र के मंत्री पद से इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड के आरोपी से जुड़ा था नाम

Dhananjay Munde Resign: बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड के साथ नाम जुड़ने और तस्वीर आने के बाद महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था.

Dhananjay Munde News: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धनंजय मुंडे का इस्तीफा लेकर उनके पीए प्रशांत जोशी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे थे. देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि धनंजय मुंडे ने मुझे इस्तीफा दिया है. मैंने इस्तीफा स्वीकार किया है.  अगली कार्यवाही के लिए राज्यपाल के पास इस्तीफा भेज दिया है.

धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था.

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात को फडणवीस से मुलाकात की और देशमुख हत्या मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ओर से दायर आरोपपत्र तथा दो अन्य संबंधित मामलों के नतीजों पर चर्चा की, जिनमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है. एक सूत्र ने बताया था, ‘‘फडणवीस ने धनंजय मुंडे से आज मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा है.’’

परली से एनसीपी के विधायक हैं धनंजय मुंडे

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे बीड जिले के परली से एनसीपी के विधायक हैं. इससे पहले वह बीड के संरक्षक मंत्री थे. वर्तमान में एनसीपी प्रमुख अजित पवार पुणे के साथ-साथ बीड जिले के संरक्षक मंत्री हैं. बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था, इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.

सीआईडी ने दाखिल किया है 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र

सीआईडी ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया. सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है. अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी अब भी फरार है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव में सभी 5 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? महायुति-MVA में किसका पलड़ा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget