एक्सप्लोरर

'पापा, आप कौनसा कलेक्टर बन गए?', NEET में नंबर कम आने पर बेटी ने दिया उल्टा जवाब, प्रिंसिपल पिता ने कर दी हत्या

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली में एक प्रिंसिपल पिता ने अपनी बेटी को NEET परीक्षा में कम नंबर आने पर डांटा, जिसके बाद बेटी ने पलटकर जवाब दिया. पिता ने बेटी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई.

Maharashtra Man Kills Daughter: महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एग्जाम में नंबर कम आने पर एक स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी बेटी को डांटा, जिसपर 12वीं की छात्रा ने उन्हें उल्टा जवाब दे दिया. इस बात से गुस्साए पिता ने अपनी बेटी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. प्रिंसिपल पिता ने अमानवीय पिटाई की बात कबूली है. 

दरअसल, साधना भोसले नाम की छात्रा आटपडी स्थित स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी. उसका सपना डॉक्टर बनने का था. वह NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार के एग्जाम में उसके नंबर कम आए. इससे उसके पिता हेडमास्टर धोंडीराम भोसले नाराज थे. 

अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल चले गए पिता
दो दिन पहले साधना अपने घर नेलकरंजी गई थी. उस समय नीट परीक्षा में कम अंक आने पर उसके हेडमास्टर पिता ने रात में डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए. 

साधना के पिता जब घर आए तो उन्होंने साधना को बेहोश पाया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई.

NEET के मॉक एग्जाम में कम आए थे नंबर
बताया जा रहा है कि साधना के पिता ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि उसे NEET के मॉक एग्जाम में कम नंबर मिले थे. डांटे जाने पर साधना ने अपने प्रिंसिपल पिता से यह कह दिया था कि आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी कम नंबर ही आए थे न? इस बाद से नाराज आरोपी पिता ने उसे डंडों से बहुत पीटा. फिलहाल, धोंडीराम भोसले को अटपडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget