एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे नतीजे?

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Schedule: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का एलान हो गया है. राज्य में किस दिन वोट डाले जाएंगे और किस दिन नतीजे आएंगे इस बारे में चुनाव आयोग ने जानकारी दी है.

Maharashtra Lok Sabha Date Announcement: देश में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा. फेज-1 में 21 राज्यों में चुनाव होंगे. फेज-1 19 अप्रैल को होगा, फेज-2 26 अप्रैल को, फेज-3 7 मई को, फेज-4 13 मई को होगा. फेज- 5 20 मई को, फेज-6 20 मई को और अंतिम फेज- 7 1 जून को होगा. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.

महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव होंगे. महाराष्ट्र में पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई और पांचवे चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे.

19 अप्रैल को 102 सीट, 26 अप्रैल को 89 सीट, 7 मई को 94 सीट, 13 मई को 96 सीट, 20 मैं को 49 सीट, 25 मई को 57 सीट और 1 जून को 57 सीट पर वोट डाले जाएंगे.

महाराष्ट्र में 2024 का लोकसभा चुनाव खास होने वाला है. यहां पहली बार होगा जब दो गुटों में बंटी एनसीपी और शिवसेना आमने-सामने होगी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीट जीतती है. 

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2019 पर एक नजर
महाराष्ट्र में 2019 का लोकसभा चुनाव चार चरणों में हुआ था. पहले चरण में 11 अप्रैल को 7 सीटों पर वोट डाले गए थे. दुसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस दौरान 10 सीटों पर वोट डाले गए थे. तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था और 14 सीटों पर वोट डाले गए थे. चौथे चरण में 29 अप्रैल को 17 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख
चरण 1: 11 अप्रैल (7 सीटें)
चरण 2: 18 अप्रैल (10 सीटें)
चरण 3: 23 अप्रैल (14 सीटें)
चरण 4: 29 अप्रैल (17 सीटें)

किन पार्टियों ने लड़ा था चुनाव?
महाराष्ट्र में प्रमुख दावेदार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) थे. यूपीए में कांग्रेस (आईएनसी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल थी, जबकि एनडीए में बीजेपी और शिवसेना शामिल थी.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे. इसमें बीजेपी ने सबसे ज्यादा 23 सीटें जीतीं. शिवसेना ने 18 सीटें जीतीं. एनसीपी को 4 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने 1 सीट जीती. AIMIM ने 1 सीट जीती और एक सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुआ. ये निर्दलीय उम्मीदवार नवनीत राणा थीं जो अमरावती से जीती थीं.

महाराष्ट्र 2019 लोकसभा चुनाव में कौन जीता कौन हारा?
नागपुर से नितिन गडकरी (बीजेपी)- जीते
बारामती (एनसीपी) से सुप्रिया सुले - जीतीं
बीड से प्रीतम मुंडे (बीजेपी) - जीतीं
मुंबई उत्तर पश्चिम से संजय निरुपन (कांग्रेस) - हार गए
नांदेड़ से अशोक चव्हाण (कांग्रेस) - हार गए

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: छोटी बहन का टिकट कटा तो पंकजा मुंडे बोलीं- 'BJP ने सम्मान दिया लेकिन...'

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget