एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: महाराष्ट्र में 26 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या खुले? यहां जानिए

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है. इस दिन आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जानिए इस दिन स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या बंद रहेंगे.

Maharashtra School-College Closed: महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न कराए जाएंगे. 19 अप्रैल को पहला चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण और 20 मई को पांचवे चरण में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में इन दिनों स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

19 अप्रैल को हुए पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच संसदीय क्षेत्रों रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हो चुका है. अब 26 अप्रैल को दूसरे के लिए 8 सीटों पर मतदान होना है. महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा. इनमें बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी क्षेत्र शामिल हैं.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. चुनाव के वक्त स्कूल और कॉलेज को इसलिए बंद रखा जाता है ताकि मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके. चुनाव आयोग इस दिन लोगों से वोट डालने की अपील करता है. लोकतंत्र के महापर्व में लोग अपने मतों का इस्तेमाल करें इसलिए भी कई सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेज में छुट्टी रहती है. स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखकर चुनाव अधिकारी इन परिसरों का उपयोग मतदान केंद्रों के रूप में भी करते हैं. सुरक्षा के लिहाज से भी शिक्षण संस्थान को बंद रखा जाता है.

इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने से चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा मिलता है. छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को बिना किसी बाधा के वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दिया जाता है. शिक्षक और कर्मचारी सदस्य अक्सर मतदान अधिकारियों या स्वयंसेवकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, मतदाता पंजीकरण, सत्यापन और अन्य चुनावी कार्यों में सहायता करते हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, भाषण के दौरान गिरे, अब कैसी है तबीयत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget