एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: 'पहले के चुनावों में PM के लिए...', कोल्हापुर में मंच से उद्धव ठाकरे ने क्यों मांगी लोगों से माफी?

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: उद्धव ठाकरे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है. वह पहले के चुनावों में प्रधानमंत्री के लिए वोट मांगने के लिए लोगों से माफी मांगते हैं.

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों ही गठबंधन दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच बुधवार (1 मई) को कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में रैली के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है. वह पहले के चुनावों में प्रधानमंत्री के लिए वोट मांगने के लिए लोगों से माफी मांगते हैं.

महा विकास अघाड़ी सहयोगी और राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार के साथ बुधवार को उद्धव ठाकरे ने हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सत्यजीत फुटिल के समर्थन में रैली की. रैली में सत्ता परिवर्तन की घटना का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला नहीं सुनाया कि असली शिवसेना किसकी है ब्लकि, चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाया.'

ठाकरे ने कहा कि 'जब कोई भी बीजेपी से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था, तब शिवसेना ही बीजेपी के साथ थी, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की सरकार गिराई, जिसके परिवार ने बीजेपी के लिए सब कुछ किया. मैंने पहले के चुनावों में पीएम मोदी के लिए वोट मांगा. इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, उन्होंने महाराष्ट्र को धोखा दिया है.'

शरद पवार ने साधा निशाना
इसके अलावा शरद पवार ने कहा कि मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान राज्य के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बोलने के बजाय केवल मेरी और ठाकरे की आलोचना करते हैं. पवार ने पीएम मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. शरद पवार ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू राज्यों का दौरा करते थे तो देश के बारे में बात करते थे, जबकि इंदिरा गांधी गरीबी उन्मूलन के बारे में बात करती थीं, लेकिन यह पीएम तब तक आराम नहीं करते जब तक वह ठाकरे और मेरी आलोचना न कर लें.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ने के बाद संजय निरुपम ने तय किया नया सियासी ठिकाना, इस पार्टी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget