एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए हुआ मतदान, कोंकण शिक्षक सीट पर पड़े सबसे ज्यादा वोट

Mumbai: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नासिक मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 49.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जबकि अमरावती मंडल स्नातक सीट पर 49.67 प्रतिशत मतदान हुआ.

MLC Teachers Constituency Polls: महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ. इस दौरान सबसे ज्यादा 91.02 फीसदी वोट कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पड़े, जबकि सबसे कम 49.28 प्रतिशत मतदान नासिक मंडल स्नातक सीट पर हुआ. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना (शिंदे गुट) और महा विकास आघाड़ी के बीच है. इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाला शिवसेना का गुट शामिल है.

उच्च सदन के पांच सदस्यों का कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो रहा है, जिसमें दो स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं. वहीं इस चुनाव की मतगणना दो फरवरी को होगी. महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने कहा कि नासिक मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 49.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जबकि अमरावती मंडल स्नातक सीट पर 49.67 प्रतिशत मतदान हुआ. देशपांडे ने कहा कि औरंगाबाद, नागपुर और कोंकण मंडलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 86 प्रतिशत, 86.23 प्रतिशत और 91.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

एमवीए ने इनको बताया उम्मीदवार
महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने नासिक स्नातक सीट पर शुभांगी पाटिल (निर्दलीय), कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बलराम पाटिल (निर्दलीय), औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विक्रम काले (NCP), नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुधाकर अदबले (निर्दलीय) और अमरावती स्नातक क्षेत्र में धीरज लिंगाडे (कांग्रेस) को समर्थन देने की घोषणा की है. बीजेपी ने अमरावती स्नातक सीट से रणजीत पाटिल और नागपुर, कोंकण और औरंगाबाद शिक्षक क्षेत्र से नागराव गनार, ज्ञानेश्वर म्हात्रे और किरण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है.

नासिक स्नातक सीट से सत्यजीत तांबे लड़ रहे निर्दलीय
नासिक स्नातक सीट से कांग्रेस के निलंबित नेता सत्यजीत तांबे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरने के बाद तांबे को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. कांग्रेस ने उनके पिता और विधान परिषद सदस्य सुधीर तांबे को भी निलंबित कर दिया था, जिन्होंने नासिक स्नातक सीट से पार्टी का उम्मीदवार होने के बावजूद नामांकन पत्र नहीं भरा था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Workers Strike: इस दिन फल, सब्जी और मसाला बाजार रहेंगे बंद, 40 हजार मथाड़ी मजदूर करेंगे हड़ताल, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget