एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन सात लोकल ट्रेन स्टेशन का बदल जाएगा नाम, देखें लिस्ट

Mumbai Local Station Name Change: महाराष्ट्र विधान परिषद ने सात लोकल ट्रेन स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया है. शिंदे सरकार अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए नए नामों को उसके पास भेजेगी.

Railway Station Name Change in Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई के लोकल ट्रेन नेटवर्क पर सात स्टेशन का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव मंगलवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महायुति सरकार अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए नए नामों को उसके पास भेजेगी.

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा पेश प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क पर ज्यादातर स्टेशन के नाम अंग्रेजी में हैं और ऐसी दलील दी जाती है कि वे औपनिवेशिक विरासत को दर्शाते हैं.

इन रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम
प्रस्ताव के अनुसार, करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड का डोंगरी, मरीन लाइंस का मुंबादेवी और चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव किया जाएगा. सैंडहर्स्ट रोड का नाम मध्य लाइन के साथ ही हार्बर लाइन पर भी बदला जाएगा. अन्य स्टेशन में से कॉटन ग्रीन स्टेशन का नाम बदलकर कलाचौकी, डॉकयार्ड रोड का मझगांव और किंग सर्किल का नाम बदलकर तीर्थांकर पार्श्वनाथ किया जाएगा.

मुंबई में पहले भी स्टेशन के नाम बदले गए हैं जैसे कि ऐतिहासिक स्टेशन विक्टोरिया टर्मिनल का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और एलफिन्स्टन रोड का नाम बदलकर प्रभादेवी किया गया था. इस बीच, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में हवाई अड्डे का नाम बदलने के संबंध में एक सवाल उठाया. इस हवाई अड्डे को अब भी औरंगाबाद हवाई अड्डा कहा जाता है.

उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने यह कहते हुए चर्चा के लिए दानवे की मांग ठुकरा दी कि संबंधित मंत्री उनके इस सवाल पर बाद में जवाब दे सकते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने पहले भी मराठावाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का नाम बदलकर क्रमश: संभाजीनगर और धाराशिव किया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का आया भूकंप, परभणी और नांदेड़ में भी हिली धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget