एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई हिस्सों में बिगड़े हालात, 130 गांव हुए प्रभावित

Maharashtra: राज्य में हो रही जबरदस्त बारिश से कई हिस्से खास तौर पर प्रभावित हुए हैं. राहत की बात है कि अबतक कहीं से जानहानि की सूचना नहीं है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से कम से कम 130 गांव प्रभावित हुए हैं और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा. हालांकि, राहत की बात है कि अबतक कहीं से जानहानि की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के 128 गांवों से भारी बारिश की वजह से संपर्क टूट गया है.

राज्य राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक गढ़चिरौली के अलावा मराठवाड़ा के हिंगोली और नांदेड़ जिले में भी शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि हिंगोली जिले के वसमत तालुका में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. उन्होंने दिन में बताया कि हिंगोली जिले के दो गांवों और पड़ोसी जिले नांदेड़ के हडगांव गांव, जो आसना नदी के किनारे बसे हैं, के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से की बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके लोगों को निकालने और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिये. हिंगोली में पिछले 48 घंटे में भारी बारिश हुई है जिसके कारण आसना नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी गांव एवं खेतों में घुस गया है. शिंदे इस समय भाजपा नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में हैं. उन्होंने जिलाधिकारी से कहा, ‘‘आपको गांव वालों को सुरक्षित निकालने और अस्थायी आश्रय में स्थानांतरित करने के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए. उनके लिए भोजन और पीने के पानी का प्रबंध कीजिये.’’

विभाग ने बताया कि गढ़चिरौली, हिंगोली और नांदेड़ जिले (शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए) पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं और इस अवधि में 120 लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारी ने‘ पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भारी बारिश की वजह से शुक्रवार रात को हिंगोली जिले से बहने वाली आसना नदी में बाढ़ आ गई. इसकी वजह से वसमत तहसील के निचले इलाके में बसे कुरुंदा और किन्होला गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं.’’

Maharashtra Politics: राष्ट्रपति कोविंद से मिले CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

अधिकारी ने बताया कि अबतक कम से कम 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हैं, लेकिन नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद कुछ लोग वापस अपने घरों को लौट चुके हैं. जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान हिंगोली जिले में 230.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो वार्षिक औसत वर्षा का 26.84 प्रतिशत है. विभाग ने बताया कि कोंकण क्षेत्र के परशुराम घाट के नजदीक चिपुलन शहर के पास मुंबई-गोवा राजमार्ग को भूस्खलन की आशंका की वजह से यातायात के लिए बदं कर दिया गया है. तटीय जिले रत्नागिरी में जगबुड़ी और कोदवाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और जिले के पदाधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

गढ़चिरौली जिला भी हुआ प्रभावित

बुलेटिन के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में इतापल्ली से भाम्रागढ़ जाने वाले राज्य उच्चपथ को बाढ़ की वजह से बंद कर दिया गया है. बुलेटिन के अनुसार, ‘‘गढ़चिरौली जिले में कम से कम 120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.’’ बयान के मुताबिक हिंगोली जिले के वसमत तहसील के बाढ़ से घिरे खेत में दो लोग फंस गए थे, जिनके बचाव के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर भेजी गई. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह से हल्की बारिश हुई, जबकि पुणे के विस्तृत क्षेत्र में बारिश हुई.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपराह्न ढाई बजे तक पुणे में गत तीन घंटे में विस्तृत क्षेत्र में बहुत अच्छी बारिश हुई है, लेकिन घाट क्षेत्र वाले शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है. बारिश का सिलसिला दिन में भी जारी रहने का पूर्वानुमान है, क्योंकि सुबह से ही आसमान में हम घने बादलों को देख सकते हैं. मुंबई में हल्की बारिश हुई है.’’

Maharashtra Cabinet Expansion: जानें- कब होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार? सीएम एकनाथ शिंदे ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget