एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: जानें- कब होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार? सीएम एकनाथ शिंदे ने दी जानकारी

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के कैबिनटे विस्तार को लेकर अहम जानकारी दी है. सीएम शिंदे ने कहा कि वह अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. साथ ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में अगला चुनाव जीतने का भी भरोसा जताया. राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आये शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के मध्यावधि चुनाव कराने के आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य सरकार मजबूत है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसे 164 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास सिर्फ 99 विधायक हैं.

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की. शिंदे और फडणवीस शनिवार शाम पंढरपुर के रास्ते पुणे के लिए रवाना हुए, जहां मुख्यमंत्री आषाढ़ एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल की पूजा करेंगे. शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था. उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि शाह के साथ चर्चा बीजेपी एवं शिवसेना के शिंदे गुट के साथ सत्ता साझेदारी फार्मूले के इर्द-गिर्द केंद्रित रही. वहीं संवाददाता सम्मेलन में जब फडणवीस से उपमुख्यमंत्री पद पर उनकी ‘‘पदावनति’’ को लेकर सवाल किया गया, तो बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने केवल अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन किया. 2014-2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे फडणवीस ने कहा, ‘‘ मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाकर मुझे और बड़ा बनाया. बड़ा दिल होने का सवाल नहीं है. मैंने अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन किया.’’

बाला साहेब ठाकरे ने अन्याय के खिलाफ खड़ा होना सिखाया

फडणवीस ने कहा, ‘‘ मैं शिंदे के साथ हूं. मैं मुख्यमंत्री रहा हूं और मैं जानता हूं कि मुख्यमंत्री ही नेता (सदन) होता है. हम शिंदे के नेतृत्व में काम करेंगे हमारा पहला उद्देश्य इस सरकार को सफल बनाना है.’’ वहीं शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बतौर मुख्यमंत्री अपदस्थ कर शिवसेना को धोखा देने संबंधी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा, ‘‘हम बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों का अनुसरण कर रहे हैं. उन्होंने (ठाकरे) हमे अन्याय के खिलाफ खड़ा होना सिखाया. यह दलबदल नहीं है यह एक क्रांति है सभी विधायक स्वेच्छा से मेरे साथ जुड़े.’’

Maharashtra Politics: राष्ट्रपति कोविंद से मिले CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

हम ही हैं वास्तविक शिवसेना के नेता 

शिंदे ने यह भी दावा किया कि वह ही वास्तविक शिवसेना के नेता हैं और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने भी उनके धड़े को मान्यता दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शिवसेना की ‘‘स्वाभाविक सहयोगी’’ बीजेपी से हाथ मिलाने के अनुरोध के साथ कम से कम तीन या चार बार उद्धव ठाकरे को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझाने में असफल रहे. शिंदे ने बीजेपी का भी बचाव किया, जिसे अक्सर राज्यों में सत्ता में आने के लिए किसी भी हद तक जाने के आरोपों का सामना करना पड़ता है. शिंदे ने कहा, ‘‘बीजेपी के पास 115 विधायक हैं और लोगों को महाराष्ट्र में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद थी. लोग कहते हैं कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए अन्य दलों को तोड़ती है. मेरे पास 50 विधायक हैं. क्या लोग अब भी बीजेपी के बारे में यही बात कह सकते हैं? वे नहीं कह सकते. मेरे जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है.’’

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2700 से ज्यादा नए केस, पांच लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget