एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 16 जिलों में रेड अलर्ट, बचाव दल तैनात

Maharashtra Flood Alert: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि सरकार राहत कार्य कर रही है.

महाराष्ट्र में सर्वत्र मूसलाधार बारिश हो रही है. इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बारिश को लेकर जानकारी दी है. राज्य में जगह-जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

खेती और पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है. आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का जोर बना रहेगा. मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि सरकार की ओर से कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं. अधिकारियों से बातचीत की गई है. 21 तारीख तक मूसलाधार बारिश की संभावना है. 15-16 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. कोकण क्षेत्र में रेड अलर्ट है. अंबा, कुंडलिका और जगबुडी नदियों का पानी चेतावनी स्तर पार कर गया है, इसलिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

खतरे के स्तर से ऊपर नहीं गया नदी का जलस्तर

नाशिक विभाग में तापी और हतनूर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. रावेर के कुछ हिस्सों में पानी घुस गया है. जलगांव जिले में स्थिति गंभीर है. पिछले 2-3 दिनों की मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. घरों और पशुओं का नुकसान हुआ है. पुणे में बारिश हो रही है लेकिन वहां किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के स्तर से ऊपर नहीं गया है.

नांदेड जिले के मुखेड तहसील में भारी बारिश के कारण लेंडी बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसके अलावा लातूर, उदगीर और कर्नाटक से भी बड़े पैमाने पर पानी आ रहा है. कल यहां करीब 206 मिमी बारिश हुई. इसके कारण रावनगांव, भासवाड़ी, भिंगेली और हसनाळ गांवों का जनजीवन प्रभावित हुआ है.

  • रावनगांव में 225 नागरिक बाढ़ में फंसे थे, जिनमें से गंभीर रूप से प्रभावित जगह से लोगों को बाहर निकाला गया है. शेष नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास जारी है.
  • हसनाळ में 8 लोगों को बाहर निकाला गया है.
  • भासवाड़ी में 20 नागरिक फंसे हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं.
  • भिंगेली में 40 लोग फंसे हैं, वे भी सुरक्षित हैं.
  • 5 नागरिक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

'पुलिस की टीम मिलकर कर रही राहत कार्य'

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं नांदेड के जिलाधिकारी से लगातार संपर्क में हैं. नांदेड, लातूर और बीदरइन तीनों जिलों के जिलाधिकारी आपस में समन्वय करके बचाव कार्य कर रहे हैं.

एनडीआरएफ की 1 टीम, सेना का एक दल और पुलिस की टीम मिलकर राहत कार्य कर रही है. छत्रपति संभाजीनगर से भी सेना की एक टुकड़ी रवाना हो चुकी है. स्थानीय प्रशासन को लगातार प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर समन्वय साधने के निर्देश दिए गए हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget