एक्सप्लोरर

Maharashtra: बड़े प्रोजेक्ट्स दूसरे राज्य में जाने से विपक्ष के निशाने पर शिंदे सरकार, अब लिया ये फैसला

Maharashtra: बड़े प्रोजेक्टों के राज्य से बाहर जाने को लेकर शिदे-बीजेपी की गठबंधन की सरकार को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सरकार का कहना है कि इस मामले पर राजनीति हो रही है.

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी जो इस बात की जांच करेगी कि बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं ने पिछले तीन-चार महीनों में राज्य के अलावा अन्य स्थलों को कैसे चुना. राज्य के एक मंत्री ने बुधवार को यह घोषणा की. राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने भी कहा कि मामले में तथ्य सामने लाने के लिए जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा.

सरकार को लगातार करना पड़ रहा है आलोचनाओं का सामना

बता दें कि बड़े प्रोजेक्टों के राज्य से बाहर जाने को लेकर शिदे-बीजेपी की गठबंधन की सरकार को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वेदांता-फॉक्सकॉन का 1.54 लाख करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट पहले पुणे में लगाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन सितंबर में उसके गुजरात में स्थापित होने की घोषणा हो गई. अक्टूबर में एक और बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के हाथ से निकल गया, जब  यूरोपीय एविएशन फर्म एयरबस के कंसोर्टियम  और टाटा ग्रुप ने सैन्य विवान बनाने के लिए 22,000 रुपए की परियोजना को वड़ोदरा में ले जाने का फैसला किया.

सरकार कराएगी मामले की जांच

इस पूरे मामले पर सामंत ने कहा कि इसको लेकर राजनीति हो रही है. ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि शिंदे सरकार आने के बाद ये परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर चली गईं, लेकिन राजनीति करने के अलावा हमें इस मामले की जांच करने की जरूरत है कि आखिर ये परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर कैसे गईं. इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी.

60 दिन के अंदर समिति सौंपेगी रिपोर्ट

सामंत ने कहा कि 60 दिन के भीतर कमेटी यह बताएगी कि ये परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर कैसे गईं, इन परियोजनाओं को लेकर कब बैठकें हुईं और कब इनको लेकर एमओयू साइन किए गए. उन्होंने कहा कि इस जांच के माध्यम से (महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में रोजगार पैदा करने वाली परियोजनाओं के बारे में) युवाओं के मन में पैदा होने वाले सभी संदेह दूर हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे सरकार ने कोर्ट में कहा- 20 दिसंबर तक आगे नहीं बढ़ाएंगे BMC वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget