एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर शिंदे सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला, जानें

Ladli Behna Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इस योजना के तहत दो किश्त दिया जा चुका है.

Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: महाराष्ट्र सरकार ने चुनावी साल में 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' शुरू की है. इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश से महिलाओं की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के लिए के लिए अब तक पूरे महाराष्ट्र से 2 करोड़ 40 महिलाएं आवेदन कर चुकी है.  

इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार लाभार्थियों को दो किश्तों में पैसा भी दे चुकी है . 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के लिए महिलाओं के आवेदन का सिलसिला जारी है. हालांकि इस योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक थी, पात्र महिलाओं की इस योजना के प्रति उत्साह को देखते शिंदे सरकार बड़ा फैसला ले सकती है.

बढ़ सकती है आवेदन की तारीख
शिंदे सरकार चुनावी साल में महिला वोटर्स को साधने के लिए इस योजना की समय सीमा बढ़ा सकती है. योजना के आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त खत्म होने के बावजूद हर रोज बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन कर रही हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार इस योजना के आवेदन के लिए लिए समय सीमा एक महीने तक बढ़ा सकती है. 

ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे क्षेत्र में महिलाओं को आवेदन के लिए कई तरह की तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए लाख कोशिशों के बावजूद पात्र महिलाओं की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. इन सभी समस्याओं और पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार योजना के आवेदन की समय सीमा बढ़ा सकती है.

दो किश्त हो चुकी है जारी
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है. रक्षाबंधन से पहले यानी जुलाई माह से इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है. बीते दो महीनों में डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 3 हजार रुपये जमा किया जा चुका है. 

लाखों महिलाओं का आधार से खाता नहीं है लिंक 
कई महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. इसकी वजह यह है कि इन महिलाओं का आधार नंबर उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, ऐसी पात्र महिलाओं का आंकड़ा लगभग 40 से 42 लाख के करीब है. आधार और बैंक खाता लिंक होने के बाद उन्हें भी अन्य महिलाओं के साथ लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. 
 
बड़ी संख्या में छूट गई हैं पात्र महिलाएं
बता दें, माझी लड़की बहिन योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक जुलाई और अगस्त में दो किश्त जारी कर चुकी है. इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन की तारीख 31 अगस्त थी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में प्रदेश सरकार हर माह 1500 रुपये देती है.

इस योजना की बड़ी संख्या में पात्र 21 से 65 साल की महिलाएं आवेदन करने से छूट गई हैं. इन महिलाओं को लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार आवेदन की समय सीमा एक महीने बढ़ा सकती है. इससे महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: BJP विधायक नितेश राणे के विवादित बोल, 'मस्जिदों के अंदर आकर चुन चुनकर मारेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai: कांदिवली में रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, की थी लव मैरिज
Mumbai: कांदिवली में रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, की थी लव मैरिज
महाराष्ट्र में सूरज दिखा रहा कड़े तेवर! मुंबई समेत इन 4 जिलों में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
महाराष्ट्र में सूरज दिखा रहा कड़े तेवर! मुंबई समेत इन 4 जिलों में बढ़ेगी उमस, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
Maharashtra: नासिक के नामी डॉक्टर दंपत्ति के घर मातम, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉ मनीषा ने किया सुसाइड
Maharashtra: नासिक के नामी डॉक्टर दंपत्ति के घर मातम, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉ मनीषा ने किया सुसाइड
'पहले महाराष्ट्र, बिहार और...', पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी और ECI पर बोला हमला
'पहले महाराष्ट्र, बिहार और...', पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी और ECI पर बोला हमला

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget