एक्सप्लोरर

BJP विधायक नितेश राणे के विवादित बोल, 'मस्जिदों के अंदर आकर चुन चुनकर मारेंगे'

Nitesh Rane News: BJP विधायक नितेश राणे का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि तुम्हें कौम की अगर चिंता होगी, तो हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना.

Nitesh Rane Ahmednagar Speech: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है.  कणकवली से विधायक राणे ने धमकी भरे अंदाज में अहमदनगर में कहा, ''जो भाषा में समझते हो न, उसी भाषा में धमकी देकर जाता हूं. हमारे रामगिरी महाराजा के खिलाफ अगर कुछ भी की तो तुम्हारे मस्जिदों के अंदर आकर चुन चुनकर मारेंगे, इतना ध्यान रखना.''

नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में रविवार (1 सितंबर) को कहा, ''तुम्हें कौम की अगर चिंता होगी, तो हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना, वरना वो जबान हम कहीं पर रखेंगे नहीं.'' बता दें कि राणे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

सरला द्वीप के महंत रामगिरि महाराज के समर्थन में और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में येवला में संपूर्ण हिंदू समुदाय और रामगिरि महाराज के भक्तों की तरफ से 'हुंकार' मार्च निकाला गया. यहीं राणे ने विवादित टिप्पणी की.

नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर?

बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस क्षेत्राधिकार में दो अलग-अलग मौकों पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गई है.

उनके खिलाफ तोफखाना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नितेश राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. तोफखाना पुलिस आज नितेश राणे को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने वाली है.

रामगिरि महाराज के बयान पर हंगामा

बता दें कि महंत रामगिरि महाराज पर ही पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप है. इसके खिलाफ मुस्लिम नेताओं ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया है और एफआईआर भी दर्ज कराई है.

'देवेंद्र फडणवीस को जय शिवाजी कहने का अधिकार नहीं', औरंगजेब से जोड़ते हुए संजय राउत का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget