एक्सप्लोरर

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Manohar Joshi Passes Away: मनोहर जोशी को अचानक बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह आखिरी सांस ली.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता रहे मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का शुक्रवार (23 फरवरी) तड़के निधन हो गया. 86 वर्षीय मनोहर जोशी को अचानक तबियत खराब होने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था. मनोहर जोशी को हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था.

मनोहर जोशी को अचानक बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. मनोहर जोशी का हालचाल लेने के लिए शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और रश्मि ठाकरे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे.

राजनीति में सक्रिय नहीं थे मनोहर जोशी

बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर जोशी पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं थे. मनोहर जोशी का राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा. वह सीएम के अलावा मुंबई नगर निगम के नगरसेवक, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, संसद सदस्य, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रहे.

इससे पहले मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने एक बयान में बताया था कि मनोहर जोशी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर है. बयान के मुताबिक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर थी.

1995 से 1999 तक थे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार मनोहर जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना, कहा- 'भविष्य में जिला स्तरीय चुनाव भी नहीं जीत पाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget