एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना, कहा- 'भविष्य में जिला स्तरीय चुनाव भी नहीं जीत पाएगी'

Uddhav Thackeray News: शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश किया गया बजट केंद्र सरकार का आखिरी बजट होगा.

Maharashtra News: शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय चुनाव तो छोड़ दीजिए जिला परिषद का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी.

पूर्वी महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldhana) जिले के मटोला, चिखली और जलगांव-जामोद में आयोजित रैलियों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह (उद्धव) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे थे, बल्कि निरंकुशता का विरोध कर रहे थे. 

उद्धव ठाकरे ने किया ये दावा
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केंद्र सरकार का आखिरी बजट होगा. ठाकरे ने कहा, ‘‘बीजेपी अगले सौ वर्षों तक दिल्ली, राज्य या यहां तक ​​​​कि जिला परिषद में भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी.’’ चिखली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बुलढाणा के लोनार इलाके में हाल ही में विषाक्त भोजन की घटना के पीड़ितों का इलाज करने के लिए पर्याप्त सरकारी चिकित्सक उपलब्ध नहीं थी.

किसानों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दे भी उठाए
ठाकरे ने पश्चिम विदर्भ में सूखा प्रभावित किसानों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दे भी उठाए. उद्धव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की प्रशंसा करते हुए विदर्भ के किसानों से आग्रह किया कि वे अपना जीवन समाप्त न करें बल्कि न्याय के लिए लड़ें. गौरतलब है कि, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बुलढाणा जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: बहन को नकल कराने पुलिसकर्मी बनकर एक्जाम सेंटर पहुंचा भाई, अधिकारी को किया सलाम और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget