एक्सप्लोरर

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के ठाणे में मकान में आग लगने से दंपति की दर्दनाक मौत, तीन लोगों को बचाया गया

Thane Fire News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक मकान में आग लगने के कारण दंपति की मौत हो गई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बचा लिया गया है.

Thane News: महाराष्ट्र में ठाणे शहर के घोड़बंदर मार्ग इलाके में शुक्रवार देर रात एक बंगले में आग लगने के बाद संभवत: दम घुटने से 60 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दंपति के परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बचा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आग देर रात तीन बजकर 20 मिनट पर लगी. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, ‘‘आग वाघबिल में दो मंजिला बंगले के प्रथम तल पर लगी. जब आग लगी, उस समय दंपति और परिवार के अन्य सदस्य उसी तल पर सो रहे थे.’’

फंसे लोगों को इस तरह बचाया गया
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल इकाई के साथ-साथ आरडीएमसी के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया. वे फंसे लोगों को बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए. अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी एक कमरे में बेहोश मिले. उन्होंने बताया कि दंपति और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला गया और शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पा लिया गया.

दंपति मृत घोषित
तड़वी ने बताया, ‘‘परिवार के सभी लोगों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपति- अभिमन्यु माडवी और रमाबाई (55) को मृत घोषित कर दिया गया. ऐसा लगता है कि उनकी मौत आग से निकले धुएं के कारण दम घुटने से हुई.’’ उन्होंने बताया कि आग के कारण प्रथम तल पर शयनकक्ष पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि कमरे में मौजूद भगवान की तस्वीर के पास एक दीपक रखा था और संभवत: उसके कारण पहले खिड़की के पर्दों में आग लगी और बाद में वह पूरे कमरे में फैल गई.उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं.

ठाणे में फटा सिलेंडर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में सिलेंडर फटने से एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई. तीन लोग घायल हो गए और उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. थोड़ी देर में अतिरिक्त आधिकारिक जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'चुनावी राज्यों में सस्ते सिलेंडर का वादा, महाराष्ट्र में क्यों नहीं', नाना पटोले ने BJP पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget