एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Gadchiroli Naxalites News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में तीन नक्सली की मौत हुई है. मौके से पुलिस को एक हथियार भी मिला है.

Maharashtra Encounter News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत हुई है. पुलिस को उनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं.

पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य वर्तमान टीसीओसी अवधि के दौरान विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं.

अतिरिक्त एसपी ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C60 की दो इकाइयों को तुरंत क्षेत्र की खोज के लिए लॉन्च किया गया. जब टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही थीं, तो उन पर नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसका हमारी C60 टीमों ने जोरदार जवाब दिया.

फायरिंग रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई तो 1 पुरुष और 2 महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं. गोलीबारी स्थल से तीन स्वचालित हथियार- 1 AK47, 1 कार्बाइन और 1 INSAS, नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद किए गए हैं. शव मुख्य रूप से पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के हैं. अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है. क्षेत्र में आगे की तलाशी और नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

पिछले हफ्ते हुई थी कार्रवाई
गढ़चिरौली पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले 6 मई को नक्‍सिलयों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपागड इलाके में नक्सलियों ने कुछ विस्फोटक पदार्थ छुपाकर रखे हैं. इसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर विस्फोटक पदार्थों को नष्ट किया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीआरपीएफ की टीम के साथ सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाने के बाद मौके से कई विस्फोटक पदार्थ बरामद किए. टीम ने विस्फोटक, जंग लगे लोहे के टुकड़ों से भरे 6 प्रेशर कुकर, 3 पाइप बरामद किए थे.

ये भी पढ़ें: बहन पंकजा मुंडे के लिए मैदान में उतरे धनंजय मुंडे, बीड में मराठा-ओबीसी मुद्दा रहेगा हावी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget