एक्सप्लोरर

Kasba By-election Result: उद्धव गुट के शिवसैनिक समर्थक भी बुलडोजर के 'फैन', कसबा पेठ में मिली जीत का ऐसे मनाया जश्न

Pune Kasba Bypoll Results: पुणे से मौजूदा बीजेपी सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. बीजेपी-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी.

Maharashtra Election: महाराष्ट्र के कस्बा पेठ उपचुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने जीत दर्ज की. यह सीट बीजेपी की गढ़ माना जाता है और लगभग 28 साल बाद एमवीए की कांग्रेस ने उसे बेदखल कर दिया. इसे लेकर उद्धव ठाकरे गुटे के शिवसैनिकों में खुशी का माहौल है. जीत के बाद उद्धव गुट के समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया. वे हाथों में पार्टी का झंडा लिए बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाते दिखे.  

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने गढ़ पुणे की इस सीट को बरकरार रखने में विफल रही और उसके उम्मीदवार हेमंत रसाने को हार का सामना करना पड़ा. कस्बा पेठ सीट पर बीजेपी 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी. पुणे से मौजूदा बीजेपी सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के समर्थन वाले उम्मीदवार धंगेकर ने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की. 

एमवीए प्रत्याशी ने बताया जनता की जीत

कस्बा पेठ में कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल जून में राज्य सरकार बदलने के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी. उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद धंगेकर ने कहा कि यह जनता की जीत है. जिस दिन मैंने नामांकन पत्र भरा, उसी दिन कस्बा पेठ क्षेत्र की जनता ने मुझे जिताने का फैसला कर लिया था. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार रसाने ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस बात का मंथन करेंगे कि उनसे कहां और कैसे चूक हुई. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने पार्टी और एमवीए की इस ऐतिहासिक जीत के लिए कस्बा पेठ के मतदाताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उन सभी एमवीए कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने इस चुनाव को पूरी एकजुटता के साथ लड़ा. इस चुनाव ने दिखा दिया है कि धन बल कारगर नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें: Kasba Bypoll Result 2023: पूरी कैबिनेट ने किया था प्रचार ...फिर भी हार गए हेमंत रसाने, बोले- 'एक उम्मीदवार के रूप में मैं छोटा पड़ गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget