एक्सप्लोरर

CM पद पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'महायुति में कोई विवाद नहीं, बैठकर फैसला करेंगे'

Maharashtra Election Results 2024: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जीत का श्रेय महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सहयोगी दलों को दिया है. उन्होंने कहा कि हमने विपक्षी ताकतों को हराया है.

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि सीएम पद पर महायुति में कोई विवाद नहीं है. तीनों दलों की पार्टियां बैठेंगी और उसका फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना और अजित गुट ही असली एनसीपी है.

देवेंद्र फडणवीस ने मतगणना के रुझानों के बीच मीडिया से बातचीत में कहा, ''महाराष्ट्र की जनता का आभार. हमारी लाड़ली बहनों ने हमें भरपूर समर्थन दिया है. मोदी जी के नारे एक हैं तो सेफ हैं के नारे के तहत महाराष्ट्र की जनता ने हमें समर्थन दिया है. एक विशेष वर्ग के ध्रुवीकरण करने का अघाड़ी का प्रयास असफल रहा. जो फेक नेरेटिव बनाया गया था हमारे खिलाफ उसको हमने तोड़ा है. हमने मैदान में उतर कर उन सभी विपक्षी ताकतों को पछाड़ा है.''

ध्रुवीकरण को जनता ने नकारा- फडणवीस

फडणवीस ने आगे कहा, ''ध्रुवीकरण का प्रयास जनता ने नकारा है. एक धर्म विशेष को टारगेट करने का प्रयास किया गया उसको भी महाराष्ट्र ने नकारा है. महाराष्ट्र की जनता ने सभी को एक रहने का संदेश दिया है, धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश नाकाम हुई. यह जीत महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है.  लोगों ने अपना जनादेश दिया है और लोगों ने एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार किया है और अजित पवार को एनसीपी की वैधता मिली है.''

CM कौन होगा ? इस  सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी की सीएम कौन बनेगा. सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं है. पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता मिल बैठकर इस पर फैसला लेंगे. फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है. 

पत्नी अमृता का भी आया रिएक्शन

उधर, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैं नतीजों से बेहत खुश हूं. यह असाधारण है. पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल मिला है. जो हुआ है वह राज्य के लिए बहुत अच्छा है.''

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र: वो 5 सीटें जहां हुआ चुनावी महाभारत, जानिए क्या था दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget