एक्सप्लोरर

रितेश देशमुख के भाइयों का कैसा रहा प्रदर्शन, कौन जीता किसके हाथ लगी मायूसी?

Maharashtra Election Result 2024: लातूर सीट से विलासराव देशमुख पांच बार विधायक रहे थे. इस सीट के परिसीमन के बाद सिटी और ग्रामीण से उनके बेटे भी विधायक रह चुके हैं.

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने दो भाइयों के लिए प्रचार किया था. उन्होंने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था जिसके बाद वह भी विरोधियों के निशाने पर आ गए थे. हालांकि रितेश के प्रचार के बावजूद उनके केवल एक भाई ही चुनाव जीत सके. अमित विलासराव देशमुख ने चुनाव जीता और धीरज विलासराव देशमुख को हार का सामना करना पड़ा. 

कांग्रेस नेता अमित देशमुक लातूर सिटी से चुनाव जीत गए. अमित ने बीजेपी की अर्चना पाटील को हराया है. अमित को 114110 वोट मिले हैं जबकि अर्चना को  106712 वोट प्राप्त हुए.  हार और जीत का अंतर 7398 वोटों का रहा. यहां तीसरे स्थान पर वंचित बहुजन अघाड़ी रही. 

अमित देशमुख को मिली लगातार चौथी जीत

2009 से पहले यह लातूर विधानसभा सीट थी जिसे लातूर सिटी और लातूर ग्रामीण में विभाजित कर दिया गया. लातूर से विलासराव देशमुख भी पांच बार विधायक रहे हैं. जबकि 2009 में अमित देशमुख ने पहली बार यहां से चुनाव जीता था और 2024 तक जीत का यह क्रम उन्होंने बरकरार रखा. 2019 में अमित ने बीजेपी के शैलेश लाहोटी को चुनाव में हराया था.

2019 में धीरज के सामने नहीं टिक पाया था कोई प्रत्याशी

धीरज देशमुख बीजेपी के रमेश काशीराम कराड से हार गए. धीरज को 105456 वोट और रमेश काशीराम को 112051 वोट मिले. हार और जीत का अंतर 6595 वोटों का रहा. लातूर ग्रामीण में भी तीसरे स्थान पर वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी रहे. उन्हें महज 8824 वोट हासिल हुए. धीरज ने 2019 का विधानसभा चुनाव यहां से जीता था. धीरज के सामने अविभाजित शिवसेना ने सचिन देशमुख को टिकट दिया था और हैरानी की बात यह है कि उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले थे. लेकिन वही धीरज देशमुख इस बार पिछड़ गए. रमेश कराड को बीजेपी ने 2014 में भी टिकट दिया था वह विजयी हुए थे. लेकिन सीट साझेदारी के तहत 2019 में यह सीट अविभाजित शिवसेना को दी गई थी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कल हो सकता है सरकार का गठन, सीएम और डिप्टी सीएम लेंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget