एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की 'लाल किताब' पर महाराष्ट्र में छिड़ा विवाद, BJP ने वीडियो जारी कर लगाए ये आरोप

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार पलटवार जारी है. बीजेपी ने कहा है कि लाल रंग की किताब बांटकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में घमासान जारी है. विधानसभा की 288 सीटों के लिए दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है. दोनों पार्टियों के नेताओं की आए दिन सभा और रैली हो रही है. कल नागपुर में राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया. कांग्रेस की तरफ से संविधान सम्मान सम्मेलन में लाल रंग की प्रति बांटे जाने पर विवाद छिड़ गया है.

बीजेपी ने 'पाखंड' बताते हुए पूछा है कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं. महाराष्ट्र बीजेपी ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि किताब अंदर से खाली है, सिर्फ ऊपर संविधान लिखा है. बीजेपी ने लिखा, 'संविधान सिर्फ बहाना है, लाल किताब को बढ़ाना है. मोहब्बत के नाम पर, सिर्फ नफरत फैलाना है." कांग्रेस पर बीजेपी ने संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया. आगे कहा गया कि बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि भारत और भारतीयों के जीवन की नींव है. इसलिए जनता संविधान विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाएगी.

'लाल रंग' की प्रति बांटे जाने पर छिड़ा विवाद

कांग्रेस के नेताओं ने भी बीजेपी पर पलटवार किया. कहा गया कि बीजेपी का मन कोरा और काला है इसलिए इसी तरह से देखाई दे रहा है. महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि जिसकी बुद्धि खुद कोरी है उसे सब कोरा लगता है. राहुल गांधी के समर्थन में संजय राउत ने भी मोर्चा संभाला. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कुछ भी दिखा सकते हैं. झूठ फैलाने में बीजेपी पहले नंबर की पार्टी है. हम संविधान की बात कर रहे हैं और बीजेपी के लोग संविधान तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी के वार पर संजय राउत का पलटवार

लाल रंग वाली संविधान की किताब कल हमारे मंच पर भी थी. राहुल गांधी की लाल किताब पर विवाद सबसे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से शुरू हुआ था. उन्होंने सांगली जिले में चुनावी रैली के दौरान सवाल किया कि संविधान की लाल प्रति दिखाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकतावादियों के साथ गठबंधन बनाने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें-

'हमें माहिम में प्रचार करने की जरूरत नहीं क्योंकि...', राज ठाकरे के बेटे की सीट के लिए ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे?

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget