एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के स्कूलों में अब टीचर नहीं पहन सकेंगे जींस और टी-शर्ट, सरकार ने लागू किया ड्रेस कोड

Maharashtra Dress Code: महाराष्ट्र में टीचर्स के लिए ड्रेस कोड’ लागू किया गया है. सरकार की तरफ से जारी किया गया फरमान ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स पर भी लागू होगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में स्कूल शिक्षकों के लिए एक ‘ड्रेस कोड’ लागू किया है, जिसके तहत उन्हें टी-शर्ट, जींस या डिजाइन और प्रिंट वाली कोई अन्य शर्ट पहनने की इजाजत नहीं होगी. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक सरकारी आदेश (जीआर) के अनुसार, राज्य सरकार ने स्कूलों से अपने संबंधित पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ तय करने को कहा है.

शिक्षक नहीं पहन सकेंगे डिजाइन वाली टी-शर्ट, जींस
जीआर के अनुसार यह नियम राज्य के निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा. इसमें कहा गया है, ‘‘शिक्षकों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक साफ-सुथरी होनी चाहिए. महिला शिक्षकों को साड़ी या परिधान (सलवार, चूड़ीदार, कुर्ता और दुपट्टा) पहनना चाहिए और पुरुष शिक्षक पैंट और शर्ट पहन सकते हैं.

सरकार ने स्कूलों को ‘ड्रेस कोड’ का रंग चुनने की अनुमति दी है और सलाह दी है कि पुरुष शिक्षक की शर्ट हल्के रंग की होनी चाहिए जबकि पैंट गहरे रंग का होना चाहिए. जीआर में कहा गया है, ‘‘शिक्षकों को डिजाइन, प्रिंट वाली टी-शर्ट, जींस या कोई अन्य शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि शिक्षकों को अपने पहनावे को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इस आदेश में महिला और पुरुष शिक्षकों को ड्रेस कोड’ के साथ-साथ फुटवेयर पहनने के लिए कहा गया है. पुरुषों शिक्षकों को जूते पहनने के लिए कहा गया है.

सरकारी ही नहीं निजी स्कूलों के शिक्षकों पर भी लागू होगा आदेश
सरकार की तरफ से जारी किया गया फरमान ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर भी लागू होगा. सरकार के इस फरमान को लेकर शिक्षकों ने रोष जताया है उनका है उन्हें क्या पहनना है और क्या नहीं ये उनका व्यक्तिगत मामला है और उन्हें ये अधिकार भी है. वहीं ड्रेस कोड को लेकर सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों के पहनावे का असर विद्यार्थियों पर ना पड़े, इसकी वजह से ड्रेस कोड बनाया गया है.

यह भी पढ़ें:Maratha Reservation: मनोज जरांगे पाटिल की बढ़ीं मुश्किलें, महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget