एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में बुधवार को मिले 7,142 नये कोरोना मामले, 92 मरीजों की हुई मौत

Maharashtra Covid-19 News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,142 नए मामले आए है जबकि राज्य में 92 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है. राज्य में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है.

Maharashtra Covid-19 Update: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण (covid-19) के 7,142 नये मामले सामने आये और महामारी से 92 और लोगों की मौत हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,23,385 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 1,43,247 हो गई है.

सबसे अधिक केस पुणे में
बुलेटिन के अनुसार राज्य में महामारी से 20,222 और लोग स्वस्थ हुए जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 75,93,291 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 82,893 है. राज्य में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने की दर 97.06 प्रतिशत है. बुलेटिन के अनुसार पुणे (Pune) प्रशासनिक क्षेत्र में 2,398 नये मामले सामने आये. इसके बाद नासिक (Nashik) में 972, नागपुर (Nagpur) में 1,266, मुंबई (Mumbai) में 966 , अकोला (Akola) में 673, औरंगाबाद (Aurangabad) में 294 ,कोल्हापुर (kolhapur) में 276 और लातूर (Latur) क्षेत्र में 297 मामले सामने आये.

15 करोड़ से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है टीका
आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (omicron variant) का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. फिलहाल देशभर में चलाए जा रहे देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन (vaccination) कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र में 15 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई हैं. ज्ञात हो कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,107 नये मामले सामने आये और महामारी से 57 और लोगों की मौत हुई.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक सहित तमाम बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

मुंबई में Lata Mangeshkar के नाम पर होगा अंतरराष्ट्रीय संगीत कॉलेज, उद्धव ठाकरे सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget