एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 14 नए केस, जानें- मुंबई में संक्रमण से लड़ने के लिए कैसी है तैयारी?

Mumbai Corona Update: मुंबई महानगर पालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने बताया मास्क की जरूरत सिर्फ उन्हें हैं जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.

Maharashtra Covid Cases: महाराष्ट्र में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं. इस तरह से राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. राज्य सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है. इस बीच मुंबई महानगर पालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने एबीपी न्यूज को बताया के मुंबई में ज्यादा केसेज नहीं आए हैं. सर्दी के मौसम में आमतौर इन्फ्लूएंजा और वायरल फीवर के मामले देखे जाते हैं इसीलिए फिलहाल यह मामले रिपोर्ट हो रहे हैं लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे पास केंद्रीय मंत्रालय के एडवाइजरी आई है. उसमे हमें निर्देश दिए हैं कि जो मामले रिपोर्ट हो रहे हैं उन पर नजर रखना जरूरी है. इसीलिए हम सभी लेबोरेटरीज को बताने वाले हैं कि कोई भी मामले रिपोर्ट होते हैं तो इसकी जानकारी बीएमसी को दी जाए. मुंबई में 200 से अधिक लैब्स हैं, जहां अगर मामले रिपोर्ट होते हैं तो उसकी जानकारी हम बीएमसी के वेबसाइट पर अपलोड करेंगे.

Maharashtra Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, दामाद ने मचाया कत्लेआम, ससुर समेत चार की हत्या की

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज (20 दिसंबर) ही बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे की सभी अस्पतालों के डीन के साथ मीटिंग हुई है, जहां इस बात की जानकारी ली गई कि बीएमसी अस्पताल के कितने तयार हैं? कितने बेड और ऑक्सीजन और आईसीयू बेड तयार हैं? मुंबई में फिलहाल सेवन हिल्स अस्पताल और कस्तूरबा में मरीजों के लिए बेड रखे गए हैं. पिछले हफ्ते हमने एक मॉक ड्रिल किया था तब एक्सेल शीट में पूरी तयारी का जायेजा लिया गया था. मुंबई में लैब्स ज्यादा होने के कारण टेस्टिंग ज्यादा होती है. इसीलिए मामले ज्यादा दर्ज होते हैं. लेकिन यह मौसम सर्दी का है, इसीलिए फ्लू से पीड़ित मरीजों की भी संख्या बढ़ती है. फिर भी हमारा ध्यान है कि अगर मामले बढ़ेंगे तो बीएमसी पूरी तरह तयार है. बीएमसी ने सर्विलांस शुरू कर रखा है. मास्क की फिलहाल जरूरत नहीं है. केवल वही लोग मास्क पहने जो अन्य बीमारियों से गुजर रहे हैं. 

वहीं, कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर गौतम भंसाली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि मामले बिल्कुल बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता करने की बात नहीं है. यह नया वेरिएंट काफी माइल्ड है इसीलिए केवल सर्दी बुखार तक लोग बीमार होंगे, अधिक गंभीर लक्षण नहीं देखे जायेंगे. आने वाले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो सकती है लेकिन चिंता करने की बात नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget