एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, पार्टी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

Kailash Gorantyal Resigns: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद अब कैलाश गोरंट्याल बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने खुद बीजेपी में शामिल होने की बात कही है.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश गोरंट्याल ने मंगलवार (29 जुलाई) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वो अब बीजेपी में शामिल होंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को भेजे पत्र में गोरंट्याल ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है.

कैलाश गोरंट्याल ने इस्तीफा देते हुए क्या कहा?

कैलाश गोरंट्याल ने लिखा, "मैं पिछले 30-35 सालों से कांग्रेस का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं. हालांकि, व्यक्तिगत कारणों से अब मैं पार्टी के लिए काम जारी रखने में असमर्थ हूं."

बीजेपी में शामिल होने की बात कही

गोरंट्याल ने इससे पहले सोमवार (28 जुलाई) को कहा था कि मैं बीजेपी में शामिल होने वाला हूं, ये फैसला हो चुका है. दो चार दिन के अंदर प्रवेश की तारीख मिलेगी. हमारे साथ बड़ी संख्या में लोग बीजेपी में शामिल होंगे.

उन्होंने कहा, ''बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे, नारायण कुचे और बाबनराव लोणीकर से मुलाकात की है.''

महाराष्ट्र में इसी साल के आखिरी तक होने वाले निकाय चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल जारी है. ऐसे संकेत मिले हैं कि आने वाले में कई और नेता अपनी पार्टी बदल सकते हैं.

विधानसभा चुनाव में कैलाश गोरंट्याल को मिली थी हार

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गोरंट्याल जालना सीट से चुनाव लड़े थे. उन्हें शिवसेना के उम्मीदवार अर्जुन खोतकर ने हराया. अर्जुन खोतकर को 104665 वोट मिले थे. वहीं गोरंट्याल को 73014 वोट मिले और उन्हें 31651 वोट से हार का सामना करना पड़ा. निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल हफीज तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 30454 वोट मिले. 

इस हार के बाद गोरंट्याल ने कांग्रेस नेतृत्व की खुलकर आलोचना की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा में देरी की और उनके चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं दिया. गोरंट्याल 1999, 2009 और 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget