एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, जल्द 4 और MLA छोड़ेंगे विधानसभा की सदस्यता

Maharashtra Congress MLA Resign: महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायकों प्रणीति शिंदे और बलवंत वानखेड़े ने इस्तीफा दे दिया है. चार और विधायक जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं.

Maharashtra Congress News: महाराष्ट्र विधानसभा से दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि जल्द चार और विधायक इस्तीफा देंगे. विधायक से सांसद बनने के बाद संबंधित विधायकों को 20 जून तक इस्तीफा देना होगा. अब तक कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे और बलवंत वानखेड़े इस्तीफा दे चुके हैं. 

विधायक रवींद्र वायकर (शिवसेना शिंदे), विधायक वर्षा गायकवाड़, विधायक प्रतिभा धानोरकर और मंत्री संदीपन भुमरे ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है.

कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में कई विधायकों को लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान उतारा था. चुनाव में कई नेताओं ने जीत का परचम लहराया. अब जो विधायक सांसद बन चुके हैं उन्हें विधायक पद छोड़ना पड़ेगा.

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महायुति गठबंधन को बड़ा झटका दिया है. महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों में से कांग्रेस को 13 सीटों पर मिली जीत है.

2024 के चुनावों के लिए मतदान प्रतिशत 61.29 प्रतिशत रहा, जो 2019 के आम चुनावों में दर्ज 61.02 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. बीजेपी और उसके सहयोगियों को महाराष्ट्र में इतने बड़े नुकसान की उम्मीद नहीं थी.

2019 में कांग्रेस को मिली एकमात्र सीट चंद्रपुर में इस साल कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर ने वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है.

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चुने गए 48 सांसद अब दिल्ली दरबार में अपनी आवाज बुलंद करने जा रहे हैं. 18वीं लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 30 सीटों पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं. वहीं महायुति के 17 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. सांगली से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने जीत हासिल की है और उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा भी की है.

अब नवनिर्वाचित 48 सांसद संसद जाएंगे. हालांकि, इन 48 सांसदों में से 7 मौजूदा विधायक हैं। इसलिए इन सभी विधायकों को इस्तीफा देना होगा. इनमें से 2 विधानसभा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे का बड़ा फैसला, BJP से गठबंधन करेंगे या नहीं? हो गया साफ

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget