एक्सप्लोरर

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कांग्रेस नेताओं ने की CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, पहले उद्धव ठाकरे गुट का था कब्जा

कांग्रेस नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. कांग्रेस की नजर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद पर है. इससे पहले इस पद पर उद्धव ठाकरे की पार्टी का कब्जा था.

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष (LoP) पद पर कांग्रेस ने दावा ठोका है. इसी को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वेट्टीवार, बालासाहेब थोराट और अमीन पटेल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से मुलाकात की.

कांग्रेस नेताओं ने दोनों ही सदनों विधान परिषद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने को लेकर जल्द फैसला लेने के लिए कहा. कांग्रेस की नजर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर है. शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे का कार्यकाल अगस्त महीने में खत्म हो गया था. 

विधानसभा में कांग्रेस का शिवसेना (यूबीटी) को समर्थन

वहीं कांग्रेस विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए लिए शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन कर रही है. नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों के साथ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है.

थोराट ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के नेता का पद महत्वपूर्ण होता है. हमने इन पदों को भरने के अनुरोध के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके साथ मौजूदा प्रशासनिक स्थिति पर चर्चा की. 

क्या है सीएम देवेंद्र फडणवीस का रुख?

वहीं विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की उनसे हुई चर्चा के अनुसार, मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक रहा है. हमने कल विधान परिषद के सभापति राम शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की. यह अच्छी बात नहीं है कि दोनों पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि हमने पत्र देने और संबंधित अधिकारियों से मिलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. 

दिसंबर 2024 में नई विधानसभा के गठन के बाद से विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं भरा गया है, क्योंकि 288 सदस्यीय सदन में विपक्ष के सदस्यों की संख्या 50 से भी कम हो गई है. 

क्या है विधानपरिषद का समीकरण?

विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा 20 विधायकों वाली शिवसेना (यूबीटी) ने पहले ही विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद के लिए दावा पेश कर दिया था. 78 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के 7 सदस्य, शिवसेना (यूबीटी) के 6 और शरद पवार की एनसीपी (सपा) के 3 सदस्य हैं. तीन विधायक निर्दलीय हैं.

बीजेपी के पास 22 एमएलसी हैं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 7 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के पास 8 हैं. वर्तमान में 22 सीटें खाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget