एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नितिन राउत अस्पताल में भर्ती, भारत जोड़ो यात्रा में पुलिस धक्का-मुक्की में हुए घायल

Bharat Jodo Yatra: एक स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर डॉ. राउत को जोर से धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गए. उन्हें चोट आई है.

Nitin Raut Injured: महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नितिन राउत बुधवार को घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल तेलंगाना पुलिस के एक अधिकारी द्वारा धक्का-मुक्की करने के बाद वे घायल हो गए थे उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पार्टी अधिकारियों ने यह जानकारी दी, यह घटना तब हुई, जब वह तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ चल रहे थे. घटना के बाद राहुल गांधी ने भी फोन कर उनका हाल चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

डॉ. राउत हैदराबाद के वासव अस्पताल में भर्ती

एक स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर डॉ. नितिन राउत को जोर से धक्का दिया गया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गए, उनके सिर, दाहिनी आंख के ऊपर, हाथों और पैरों पर चोट लग गई. उनका इलाज चल रहा है.

हालांकि पुलिस के व्यवहार के लिए उकसावे की स्थिति स्पष्ट नहीं है, डॉ. राउत को हैदराबाद के वासव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कांग्रेस नेताओं ने उनकी हालत स्थिर बताई है.

राहुल गांधी ने फोन पर जाना हाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉ. नितिन राउत के स्वास्थ्य की जानकारी फोन के जरिए ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कई शीर्ष नेता एआईसीसी पदाधिकारियों के.सी. वेणुगोपाल, के. राजू, राजेश लिलोथिया, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, तेलंगाना में विपक्ष के नेता हट्टी विक्रमार्क और अन्य लोगों ने या तो फोन किया या अस्पताल में डॉ. राउत से मिलने गए. नागपुर के रहने वाले 70 वर्षीय डॉ. राउत महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हैं और कांग्रेस के एससी/एसटी सेल के पूर्व अध्यक्ष भी हैं.

Mumbai Traffic Police: मुंबई ट्रैफिक पुलिस का सीट बेल्ट जागरूकता अभियान शुरू, 11 नवंबर से होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget