एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण मिलने के बाद क्या ओबीसी कोटा में भी होगा कोई बदलाव? सीएम शिंदे ने दिया ये जवाब

OBC Reservation in Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, मराठा आरक्षण देते वक्त बाकी समुदायों के आरक्षण प्रभावित नहीं होंगे. खबर है कि देवेंद्र फडणवीस रवींद्र टोंगे से भी मिलेंगे.

Maratha Reservation News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देते वक्त अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री शिंदे ने दिन में सहायद्रि अतिथि गृह में ओबीसी और घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान इन प्रतिनिधियों ने अपनी मांग सरकार के समक्ष रखी. शिंदे ने कहा, ‘‘सरकार का रुख है कि किसी भी समुदाय के आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. मराठा समुदाय को आरक्षण देने के दौरान बाकी समुदायों के आरक्षण प्रभावित नहीं होंगे.’’

क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे?
उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार घुमंतू जनजातियों के साथ मजबूती से खड़ी है. शिंदे ने कहा कि अधिकारियों को ओबीसी विद्यार्थियों के लिए 72 छात्रावास खोलने के निर्देश दिए गए हैं. फडणवीस ने कहा कि चार हजार करोड़ रुपये की योजना लागू की जा रही है. राज्य के वित्त विभाग को संभाल रहे पवार ने कहा कि घुमंतू जनजातियों के समुदाय के लिए बजट में बड़ी राशि आवंटित की जाएगी. इस बीच, बैठक में शामिल राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के महासचिव सचिन राजुरकर ने कहा कि फडणवीस चंद्रपुर जाएंगे और रवींद्र टोंगे का 19 दिन से जारी अनशन को समाप्त कराएंगे.

कौन हैं रवींद्र टोंगे?
टोंगे राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की छात्र इकाई के प्रमुख हैं और अपनी विभिन्न मांगों को ले कर भूख हड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने ओबीसी आरक्षण में मराठा समुदाय को शामिल करने का भी विरोध किया है. राजुरकर ने दावा किया कि टोंगे राज्य सरकार के आश्वासन के बाद शनिवार को अपना अनशन समाप्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि ‘चंद्रपुर बंद’ के आह्वान को भी वापस ले लिया गया है. हालांकि, फडणवीस के कार्यालयों के सूत्रों ने बस इतना कहा कि उनके शनिवार को चंद्रपुर जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: क्या सीएम एकनाथ शिंदे से नाराज हैं अजित पवार? जानें- राजनीतिक गलियारों में क्यों हो रही ये चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget