एक्सप्लोरर

Maharashtra Temple: महाराष्ट्र में सभी मंदिरों में चलेगा सफाई अभियान, पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम शिंदे का एलान

Maharashtra News: कुछ दिन पहले महाराष्ट्र दौरे पर आए पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वो मंदिरों में साफ-सफाई रखें. इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

Maharashtra Temple Cleaning Campaign: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं और सुनिश्चित करें कि 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक सप्ताह के भीतर बदलाव ‘‘दिखाई दे.’’ शिंदे ने रविवार को यहां अपने आधिकारिक आवास पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए. शिंदे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिरों को साफ रखने का आह्वान किया है. महाराष्ट्र में जिलाधिकारियों को सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाना चाहिए और उन्हें ‘इलेक्ट्रिक लाइट’ से सजाना चाहिए. बदलाव एक सप्ताह के भीतर नजर आना चाहिए.’’

सीएम एकनाथ शिंदे की अपील
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले की जिला योजना एवं विकास परिषद (डीपीडीसी) को मंदिरों और आसपास की सफाई के लिए नियमित अंतराल पर कुछ धन आवंटित करना चाहिए. एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिंदे ने जिलाधिकारियों से कहा कि डीपीडीसी एक विशेष योजना के माध्यम से धन आवंटित कर सकती हैं.मुख्यमंत्री ने राज्य के राजस्व विभाग को इस काम की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 21.8 किलोमीटर लंबे मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करने से पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया था. बाद में, नासिक के तपोवन मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के अभिषेक से पहले देश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की. बता दें, पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम शिंदे ने भी महाराष्ट्र के मंदिरों में सफाई को लेकर अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने के बाद सीएम शिंदे का बड़ा बयान, बोले- 'यह तो ट्रेलर है, पिक्चर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget