एक्सप्लोरर

बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सरकार को बदनाम करना था मकसद'

Badlapur Protest News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे थे वह बदलापुर के नहीं थे, दूसरी जगह से लोग गाड़ियों में भरकर वहां ले गए थे.

Badlapur Protest: महाराष्ट्र के ठाणे के एक स्कूल की दो बच्चियों के कथित यौन शोषण के खिलाफ लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब 10 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को लेकर अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पॉलिटिकली मोटिवेटेड था.

उन्होंने कहा, ''यह जो लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे थे वह बदलापुर के नहीं थे, दूसरी जगह से लोग गाड़ियों में भरकर वहां ले गए थे. प्रदर्शनकारियों की जो मांग थी उन सारी मांगों को पूरी करने के बाद भी वह वहां से नहीं हट रहे थे, इसका अर्थ यही है कि उन्हें सरकार को बदनाम करना था.''

देवेंद्र फडणवीस का निशाना

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के नात देवेंद्र फडणवीस ने भी मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर घटना को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए थे.

उन्होंने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ऐसी घटनाओं से राजनीतिक लाभ लेना चाहता है. विपक्ष में किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं है. विपक्ष की राजनीति सामने आ रही है. ठाकरे को एक राजनेता की तरह व्यवहार करना चाहिए और इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए.''

यौन शोषण के मामले में क्या कार्रवाई हुई?
स्कूल के एक कर्मचारी को 17 अगस्त को किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आज ही कोर्ट ने आरोपी अक्षय शिंदे को 24 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया. स्कूल प्रबंधन ने इस घटना के लिए प्रधानाध्यापक, एक शिक्षिका और एक महिला कर्मी को निलंबित कर दिया है.

महाराष्ट्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य मंगलदास बांदल को ED से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget