एक्सप्लोरर

सीएम देवेंद्र फडणवीस 3 भाषा सूत्र पर कायम, कहा- 'हिंदी अनिवार्य नहीं, लेकिन साफ कर देना चाहता हूं कि...'

Maharashtra Three Language Formula: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीन भाषा फॉर्मूला पर कहा कि मैं साफ कह रहा हूं कि त्रिभाषा नीति महाराष्ट्र में लागू होगी. ये प्रतिष्ठा का मामला नहीं है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की भाषा शिक्षा नीति पर बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा  “त्रिभाषा फार्मूला महाराष्ट्र में 100% लागू होगा.”

यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ सप्ताह पहले राज्य सरकार ने वह विवादित सरकारी आदेश (जीआर) वापस लिया था, जिसमें हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का प्रस्ताव था. इस जीआर के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (यूबीटी) ने तीव्र आंदोलन छेड़ा था, लेकिन अब फडणवीस के इस बयान ने इस बहस को फिर से हवा दे दी है.

'हिंदी अनिवार्य नहीं, लेकिन भारतीय भाषा जरूर पढ़ाई जाएगी”
फडणवीस ने मुंबई तक को दिए इंटरव्यू में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा,  “हमने विभिन्न पक्षों से चर्चा की. मुख्य आपत्ति थी  हिंदी को अनिवार्य क्यों बनाया जाए? इसलिए हमने जीआर में बदलाव किया. अब हिंदी अनिवार्य नहीं है. अगर विद्यार्थी हिंदी पढ़ना चाहते हैं तो पढ़ सकते हैं. अगर वे कोई और भारतीय भाषा पढ़ना चाहते हैं, तो हम उसके लिए भी तैयार हैं, लेकिन कम से कम 20 विद्यार्थी तो होने चाहिए, नहीं तो हमें ऑनलाइन व्यवस्था करनी पड़ेगी.” 

उन्होंने व्यावहारिक कठिनाइयों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, “अगर सिर्फ दो विद्यार्थी कहते हैं कि वे तेलगू पढ़ना चाहते हैं, तो हम शिक्षक कहां से लाएं? लेकिन फिर सवाल खड़ा हुआ  कक्षा 3 से क्यों? कक्षा 6 से क्यों नहीं?”

फडणवीस ने कहा, “यह हमारे लिए कोई प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं है… लेकिन मैं साफ कह रहा हूं कि त्रिभाषा नीति महाराष्ट्र में लागू होगी. कक्षा 1 से शुरू होगी या बाद में  यह एक समिति तय करेगी. लेकिन हम इसे 100% लागू करेंगे.” 

उन्होंने उन पर भी तंज कसा जो विचारधारा के नाम पर इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे इस मानसिकता से आपत्ति है जो अंग्रेजी के लिए रेड कार्पेट बिछाती है लेकिन भारतीय भाषाओं को ठुकराती है. भारतीय भाषाओं के विरोध को मैं सहन नहीं करूंगा.”

विरोधियों ने मनाया था जीत का जश्न
हिंदी को अनिवार्य बनाने वाले जीआर का मनसे और उद्धव ठाकरे गट ने जोरदार विरोध किया था. उन्होंने आरोप था कि बीजेपी सरकार मराठी भाषी विद्यार्थियों पर हिंदी थोपना चाहती है. आंदोलन के बाद सरकार ने जीआर वापस ले लिया था. इसके बाद मुंबई में विजय रैली निकालकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने एकजुटता दिखाते हुए इसे ‘मराठी भाषा की जीत’ बताया था, लेकिन फडणवीस के ताजा बयान से स्पष्ट हो गया है कि सरकार अपने मूल इरादे से पीछे नहीं हटी है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget