एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी की मांग के बीच कुणाल कामरा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'कॉमेडी के उसूल होते हैं, उनको...'

Kunal Kamra Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे पर तंज को लेकर कहा कि कुणाल कामरा को पता होना चाहिए कि चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं.

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज ने बवाल खड़ा कर दिया है. शिवसेना के कार्यकर्ता तोड़फोड़ पर उतारू हैं. साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं. स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को अपमानित करने की कोशिश की, वह गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं. ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं. 

उन्होंने कहा, ''कामरा को पता होना चाहिए कि 2024 के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं. आपको कॉमेडी, व्यंग्य करने का अधिकार है, लेकिन अगर जानबूझकर ऐसे बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी."

कुणाल कामरा ने क्या कहा था?

कुणाल कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था, ''पहले क्या हुआ शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई. फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई. एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई. एक वोटर को 9 बटन दे दिए, सब कन्फ्यूज हो गए. चालू एक जन ने किया था, वो मुंबई में एक बढ़िया जिला है ठाणे, वहीं से आते हैं. ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय....एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए. मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर वो आए....'

दो एफआईआर दर्ज

कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद में मुंबई पुलिस ने दो एफआईआर द्ज की है. एक कामरा के 'अपमानजनक टिप्पणी' को लेकर है. वहीं दूसरी एफआईआर खार इलाके में स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज की गई है. यहीं कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी.

कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Kunal Kamra Controversy: 'जहां दिखे वहां...', एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्प्णी को लेकर भड़के BJP नेता राम कदम

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget