एक्सप्लोरर

Simhastha Kumbh: सिंहस्थ कुंभ के लिए शुरू हुई सबसे बड़ी सड़क योजना! CM ने किया ऐलान, किन रास्तों पर होगा बदलाव?

Simhastha Kumbh 2027: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए नाशिक में सड़क विकास को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अहम बैठक की. कई प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने का फैलसा लिया गया.

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: नाशिक के त्र्यंबकेश्वर में साल 2027 में आयोजित होने जा रहा है सिंहस्थ कुंभ मेला. इस कुंभ मेले को सफल, सुरक्षित और भक्तों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार (22 जून) को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की.

सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी के अलावा इस बैठक में राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, गिरीश महाजन, सांसद स्मिता वाघ, विधायक देवयानी फडांडे, विधायक मंगेश चव्हाण सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सिंहस्थ कुंभ मेला के लिए सड़कों पर होगा खास फोकस- देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी कुंभ मेले के लिए नाशिक में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए गए हैं. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि नाशिक को सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित, सुचारु और यादगार दर्शन बनाने के लिए सड़कों को खास तौर पर तैयार किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आवश्यक सड़कों के डीपीआर को तुरंत तैयार करने और बिना विलंब के फंड उपलब्ध कराने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है.

इन जगहों पर होगी भारी भीड़ की संभावना
उनके मुताबिक, कुंभ मेले के दौरान मुंबई, गुजरात, पालघर, पुणे, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर और धुले जैसे शहरों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए इन मार्गों को मजबूत करने की प्लानिंग बनाई गई है. साथ ही नाशिक रिंग रोड को मंजूरी दी गई है, नाशिक-त्र्यंबकेश्वर रोड को 6 लेन में विस्तारित किया जाएगा और द्वारका सर्कल को दो चरणों में विकसित किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो.

इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी
सीएम ने बताया कि बैठक में जिन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, उनमें शामिल हैं- घोटी–पहिने–त्र्यंबकेश्वर–जव्हार फाटा, द्वारका सर्कल–सिन्नर–नांदूर शिंगोटे–कोल्हार, नाशिक से कसारा, सावली विहीर–शिर्डी–शनीशिंगणापुर फाटा, नाशिक से धुले, त्र्यंबकेश्वर–जव्हार–मानोर, सावली विहीर–मनमाड–मालेगांव, घोटी–सिन्नर–वावी–शिर्डी और शनीशिंगणापुर फाटा–अहिल्यानगर (खरवंडी फाटा). ये सभी परियोजनाएं कुंभ मेले को एक सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget