एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया', PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक नारेबाजी पर बोले CM फडणवीस

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि आप इतनी ओछी बात करते हैं, आपको राष्ट्रीय नेता कहलाने का क्या अधिकार है?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि आपको राष्ट्रीय नेता कहलाने का कोई अधिकार नहीं है?

सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं साफ शब्दों में कहता हूं और इससे पहले भी कहा था कि राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है. जब दिमाग चोरी हो जाता है तो लोग इस प्रकार की ओछी बातें करते हैं.'' 

'किसी का दिमाग चोरी हो जाए तो उसे इग्नोर करना चाहिए'

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ''आप राष्ट्रीय नेता कहलाते हैं और इतनी ओछी बात करते हैं, आपको राष्ट्रीय नेता कहलाने का क्या अधिकार है? मुझे तो ऐसा लगता है कि किसी का दिमाग चोरी हो जाता है तो उसे इग्नोर कर देना चाहिए.''

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई. यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है.''

बीजेपी ने आगे लिखा, ''तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया. अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं.'' 

राहुल और तेजस्वी से माफी की मांग

पार्टी ने ये भी लिखा, ''तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं. यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. बेहद शर्मनाक!'' 

कांग्रेस ने क्या कहा?

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पहले उनको अपनी भाषा में मर्यादा लानी चाहिए. हमारे नेता सरल, शांत और सौम्य हैं. गाली का जो सवाल है, लोकतंत्र में विरोध को भी गाली कहते हैं.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget