एक्सप्लोरर

CM शिंदे ने नासिक में बारिश प्रभावित इलाके का किया दौरा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

CM Eknath Shinde Visits Nashik: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किसानो के फसल नुकसान के बाद उपचारात्मक उपायों और मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा किए, साथ ही शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिये

Nashik News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों को हुए नुकसान की समीक्षा के लिए सोमवार को नासिक जिले के बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया.  इसके साथ ही अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुई फसल का पंचनामा तेजी से करने और राहत प्रदान करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने से कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है.

मुख्यमंत्री का यह दौरा उनके अयोध्या दौरे के एक दिन बाद किया गया. मुख्यमंत्री शिंदे ने जिला प्रभारी मंत्री दादा भुसे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतना तालुका के ढोलबरे, निताने, बिजोत और अखतवाडे गांवों का दौरा किया. शिंदे ने ढोलबरे गांव में संवाददाताओं से कहा कि प्रभारी मंत्रियों, जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने, पंचनामा कर फसल क्षति का आकलन करने तथा शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिये गये हैं. बेमौसम बारिश से प्रभावित हर किसान को मदद मिलेगी.

'350 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया'
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पहले भी हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के नियमों के तहत अनिवार्य से अधिक मुआवजा दिया है. हमने क्षति क्षेत्र की सीमा को दो हेक्टेयर से बढ़ाकर तीन हेक्टेयर कर दिया है. हमने प्याज उत्पादकों को 350 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया. हमने केंद्र की “पीएम किसान योजना” की तरह ही किसानों को 6,000 रुपये देने का भी फैसला किया.” अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इन गांवों में प्याज, अंगूर और अनार की खेती को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों के साथ बातचीत की.

प्याज, अंगूर, अनार और सब्जियों की खेती प्रभावित हुई
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान से निपटने के लिए सोमवार सुबह एक सरकारी प्रस्ताव जारी करने का आदेश दिया है. उन्होंने रविवार को बताया कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश से सिन्नर तालुका, नंदगांव तालुका, देवला तालुका और सतना तालुका के कई इलाके प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई, जिससे प्याज, अंगूर, अनार और सब्जियों की खेती प्रभावित हुई.

निकाय अधिकारियों ने बताया कि एकलहारे, नासिक रोड, उपनगर, द्वारका और इंदिरानगर सहित नासिक शहर के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी स्तर की बारिश हुई, जिससे पेड़ों को क्षति पहुंची और कुछ स्थानों पर विज्ञापन होर्डिंग और बिजली के तार टूट गए.

ये भी पढ़ें: Mumbai: मलाड में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव का मामला, मुंबई पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget