एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'महाराष्ट्र में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार', NCP सांसद सुनील तटकरे का दावा, कहा- गणेशोत्सव से पहले...

Maharashtra Cabinet Expension: NCP सांसद सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.

Sunil Tatkare Claim: महाराष्ट्र में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है. एनसीपी सांसद और अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने रविवार को कहा कि, राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और एनसीपी विधायकों को 19 सितंबर को गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले जिला संरक्षक मंत्री विभाग आवंटित किए जाएंगे. तटकरे ने कहा, सीएम एकनाथ शिंदे और उनके दो डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस इस संबंध में निर्णय लेंगे. किसी भी प्रकार की कोई कलह नहीं होगी.

TOI में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ सांसद ने कहा कि एनसीपी में हर कोई चाहता है कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनें. उन्होंने कहा, "यह हमारा सपना है कि वह सीएम बनें लेकिन हम यथार्थवादी हैं और जल्दबाजी में नहीं हैं. हम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे."

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुनील तटकरे ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) जैसे शिवसेना के मामले में किया, वैसे ही अजित गुट को असली एनसीपी के रूप में मान्यता देगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र निकाय है और पार्टी के संविधान, संगठन और ताकत के आधार पर अपना निर्णय लेगा. हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारे पक्ष में फैसला करेगा.

अजित पवार ने शरद पवार पर साधा निशाना 
वहीं, अजित पवार ने दावा किया है कि एनसीपी के सभी विधायकों ने शरद पवार को पत्र लिखकर उस वक्त सरकार में शामिल होने का आग्रह किया था, जब उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार जाने वाली थी. ठाकरे की एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार एकनाथ शिंदे के बगावत करने पर पिछले साल जून में गिर गई थी. यह बगावत पिछले साल 21 जून से 30 जून तक चली थी, जब शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: अजित पवार गुट के विधायकों के खिलाफ आक्रामक हुआ शरद पवार खेमा, इन दावों को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget